RANCHI: शहर के नो पार्किंग जोन में गाडि़यां पार्क करने वालों की अब खैर नहीं है। रांची नगर निगम उनसे हेवी जुर्माना वसूलेगा। जुर्माने की यह राशि ख्00 से लेकर भ्000 तक होगी। जी हां, सोमवार को रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक में शहर के नो पार्किंग जोन को नए सिरे से चिन्हित करने का निर्णय लिया गया। मेयर आशा लकड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गी, पार्षदों के अलावा नगर आयुक्त प्रशांत कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

प्रति घंटे जुर्माने की राशि

व्हीकल जुर्माना

टू व्हीलर ख्00 रुपए

थ्री व्हीलर भ्00 रुपए

फोर व्हीलर 700 रुपए

सिक्स व्हीलर ख्000-भ्000 रुपए

मेला व खास आयोजन पर जोन निर्धारण

बोर्ड मीटिंग में तय हुआ कि जुर्माना वसूली से पहले पार्किंग पॉलिसी लागू करने व जुर्माने की रेट चार्ट डिसप्ले की जाएगी। पार्किंग वसूली चार्ट एजेंट को आईटी से मिलेगा। इससे पहले नो पार्किंग जोन चिन्हित करने का जिम्मा नगर आयुक्त का होगा। जोन निर्धारण स्थायी या अस्थायी तौर पर किसी खास आयोजन के दौरान जैसे मेला या अन्य किसी प्रशासनिक या सुरक्षा कारणों से तय किया जाएगा।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग की डेढ़ गुनी पेनाल्टी

रांची नगर निगम क्षेत्र के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं लगवाने वाले लोगों से होल्डिंग टैक्स की डेढ़ गुनी पेनाल्टी वसूली जाएगी। इसका प्रस्ताव नगर निगम ने तैयार कर लिया है। इसे फ्000 वर्ग फीट से ज्यादा जमीन वाले भवनों के लिए अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा सरकारी भवनों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करनी होगी। जगह की कमी होने पर सामूहिक रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाना होगा।

रांची नगर निगम बोर्ड में अन्य अहम फैसले।

क्भ् दिन में लॉज फाइन जमा करने पर भ्0 फीसदी छूट

लॉज की फाइन अगर क्भ् दिनों के अंदर जमा कर देते हैं, तो भ्0 परसेंट छूट मिलेगी। बोर्ड मीटिंग में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र में फिलहाल ब्00 पंजीकृत लॉज हैं। रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले लॉज मालिकों के खिलाफ नगर निगम अभियान चलाएगा।

वाटर बोर्ड के सहायक अभियंता नपे

नगर निगम बोर्ड मीटिंग में वाटर बोर्ड के सहायक अभियंता विरेंद्र कुमार के खिलाफ पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें सस्पेंड करने की मांग की। मामले में नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने सहायक अभियंता के निलंबन की अनुशंसा सरकार से करने की बात कही।

वाटर बोर्ड नये एजेंसियों का का करेगा पंजीयन

वर्तमान में नगर निगम में मात्र तीन एजेंसियां ही वाटर बोर्ड का काम करने के लिए पंजीकृत हैं। इनके बारे में पार्षदों से मिल रही शिकायतों के मद्देनजर नगर आयुक्त ने नई एजेंसियों के रजिस्ट्रेशन की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन भी मांगे गए हैं।

क्भ् हजार मानदेय वाले कर्मियों को भी ईपीएफ

नगर निगम क्भ्000 रुपए मानदेय पाने वाले कर्मियों को भी ईपीएफ का लाफ देगा। इसके लिए बोर्ड ने स्वीकृति दे दी है। इस मद में क्8 लाख का फंड स्वीकृत हुआ है।

ख्0 हजार रुपए घटी रांची धर्मशाला की बुकिंग रेट

रांची धर्मशाला(बिहारी धर्मशाला) टेक ओवर करने के बाद नगर निगम बोर्ड ने रेट निर्धारण की भी मंजूरी दे दी। प्रति व्यक्ति रेट भ्0 रुपए से घटा कर फ्0 रुपए कर दी गई है। वहीं, शादी-विवाह के लिए पूरी धर्मशाला की बुकिंग चार्ज भी फ्भ्000 रुपए से घटा कर क्भ्000 रुपए कर दी गई है। वहीं, छोटी पार्टी या बैठकों के लिए हॉल का रेट ख्क्00 रुपए प्रति घंटा तय हुआ है। मौके पर पार्षदों ने नगर निगम क्षेत्र की अन्य धर्मशालाओं की जांच व समाज हित में काम नहीं करने वाली धर्मशालाओं को टेक ओवर करने की भी मांग की।