- लो प्रेशर जोन ने की 15 एमएम बारिश, भीगा शहर, खुशनुमा हुआ मौसम

<

- लो प्रेशर जोन ने की क्भ् एमएम बारिश, भीगा शहर, खुशनुमा हुआ मौसम

BAREILLY:

BAREILLY:

झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों की उम्मीदें ट्यूजडे को पूरी हो गई। जब बादलों ने सुबह करीब क्क् बजे से करीब डेढ़ घंटे तक अच्छी बारिश का तोहफा शहरवासियों को दिया। जिसके चलते पिछले दिनों से हो रही उमस और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। वेदर एक्सपर्ट ने बताया कि शहर में लो प्रेशर जोन बनने से बारिश हुई। बताया कि अगर हवा की दिशा नहीं बदली तो यह सिलसिला आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा।

अचानक बदली हवा की दिशा

वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक हवा की दिशा पश्चिम दक्षिण पश्चिम होने से वेस्टर्न डिस्टर्बेस हावी नहीं हो पा रहा था। ट्यूजडे सुबह धूप खिली लेकिन सुबह क्0 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलना शुरू हुआ। सुबह खिली धूप और बादलों की आंख मिचौली ने बारिश की संभावनाओं से इनकार करते रहे। पर सुबह करीब क्क् बजे शहर पर अचानक लो प्रेशर जोन हावी हुआ। जिसकी वजह से शहर काले बादलों से घिर गया। फिर बारिश की शुरुआत हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक शहर के कई इलाकों में खूब बारिश हुई।

बदले मौसम को किया एंज्वॉय

गर्मी से उबल रहे शहरवासी बारिश से बचने के बजाय भीगते नजर आए। लोगों ने दौड़कर छिपने के बजाय पैदल चलते हुए दिखाई दिए। लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से ऐसी ही बारिश का इंतजार था। तो बचे क्यों जब भीगने का इंतजार था। वहीं, चाय की गुमटियों और खोखों समेत अन्य जगहों पर बारिश की बूंदों से ठंड का अहसास कर भीगने से बचने के लिए लोग भी बारिश को सराहते रहे। कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई। लोगों ने नगर निगम की हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद नगर निगम अलर्ट हुआ।