JAMSHEDPUR: आज मौसम खराब रह सकता है, इसलिए जरा संभलकर ही घर से निकलें। मौसम विभाग ने कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र रांची के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन धीरे-धीरे गहरा होकर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है और झारखंड की ओर आ गया है। इसके प्रभाव से रविवार को झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने छह अगस्त को दक्षिणी झारखंड यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले में भारी यानी 70 से क्ख्0 मिमी बारिश की चेतावनी जारी की है।

शनिवार को भी जमशेदपुर में म्भ् मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम फ्क्.क् डिग्री रहा तो न्यूनतम तापमान भी सामान्य ख्ब्.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है।