जगह-जगह जमा पानी
मेन रोड से लेकर लिंक रोड तक जगह-जगह पानी जम गया। निगमकर्मी लोगों की कंप्लेन सुनने के लिए कंट्रोल रूम में जमे थे। जलजमाव की कंप्लेन के साथ ही कर्मी पानी को हटाने में जुट गए। खैर, मानसून की झमाझम बारिश के बीच हर किसी ने अपने अंदाज में मस्ती की। हालांकि कुछ को जाम की वजह से सड़कों पर घंटों बेवजह परेशानी भी झेलनी पड़ी।

ये रहा पानी का नजारा
सीन 1 :
12 बजे डाकबंगला पर जाम। बारिश शुरू हुई, तो लोगों के पास खड़े रहने के सिवाय कोई ऑप्शन नहीं था। पचास-साठ गाडिय़ां एक साथ खड़ी थीं और लोग भीग रहे थे। जैसे ही ट्रैफिक खोला गया, लोग आसपास की दुकानों के पास खड़े हो गए।
सीन 2 : 12.15 बजे चिरैयाटांड़ पुल के नीचे दर्जनों लोग पानी से बचने के लिए खड़े थे। भीड़ के कारण जाम लग गया। पीछे से आ रही गाडिय़ों का प्रेशर था। लोग भीगना नहीं चाह रहे थे। ट्रैफिक पुलिस के आने के बाद रास्ता क्लियर हुआ।
सीन 3 : 1.15 बजे साइंस कॉलेज से निकलने वाले स्टूडेंट्स को भी पानी से दो-चार होना पड़ा। वैसे बारिश की वजह से स्टूडेंट्स कैंपस में ही जमे रहे। जो निकले भी वे दुकानों के पास खड़े होकर बचने लगे। इस दौरान घंटों ट्रैफिक बाधित रहा. 
सीन 4 : 1.30 बजे गांधी मैदान पेट्रोल पंप के समीप तेज बारिश के बीच दर्जनों गाडिय़ां बचने के लिए खड़ी हो गई। इस दौरान आधे घंटे तक लोगों की भीड़ जमी रही। जिसे जगह नहीं मिल पाई, वे पानी की मस्ती के बीच निकल गए।

Water logged areas
पीएनटी कॉलोनी
बुद्धा कॉलोनी के अधिकांश इलाके
बीएसपी ऑफिस के सामने
पाटलिपुत्रा के दर्जनों एरिया
नेहरू नगर की सड़कें
आनंदपुरी के कई मुहल्ले
गर्दनीबाग इलाके की सड़कें
राजेंद्र नगर एरिया में