आगरा। गुरूवार को जूता कारीगर की करतूत ने गधा पाड़ा क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जिसने भी यह घटना सुनी, वही सन्न रह गया। सिर्फ शक की वजह से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद एक-दो नहीं बल्कि 18 घंटे तक बॉडी के साथ रहा। यह खुलासा उस वक्त हुआ जब कारीगर खुद भी आत्महत्या करने के लिए यमुना पर पहुंचा। जहां उसका बेटा और चाचा नहाने के लिए पहुंचा था। तभी उसने पति की हत्या का गुनाह कबूला।

1992 में हुई थी शादी

गधापाड़ा, मोहनगढ़ निवासी 45 वर्षीय उर्मिला की शादी 1992 में हरेश से हुई थी। हरेश जूते का काम करता है। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले हरेश ने पत्‍‌नी से काफी मारपीट की थी। डरकर पत्‍‌नी पड़ोसी के यहां चली गई। पति ने उस पर पड़ोसी को लेकर आरोप लगाना शुरु कर दिया। वह पत्‍‌नी पर शक कर रहा था। उसने पत्‍‌नी को कमरे में बंद कर दिया। बेटे पृथ्वी ने ये सब देखा तो घबरा गया वह दादी के यहां पर चला गया। मंगलवार सुबह बेटे ने मकान से चीखने की आवाज सुनी थी। वह घर पर पहुंचा तो बाहर से ताला पड़ा था। पिता बाहर बैठा था उसने बेटे से बोला कि तेरी मां भाग गई। वह यमुना में कूद गई। बेटा यह सुन कर चला गया। मां की तलाश करने लगा।

बेरहमी से की महिला की हत्या

गुरुवार की सुबह बेटा चाचा राजकुमार के साथ यमुना में नहाने गया था। पीछे-पीछे हरेश भी आ गया। उसने बेटे को बताया कि उसने उसकी मां को मार दिया है और वह भी अब मरने जा रहा था। जानकारी होने पर चाचा के साथ वह घर पर पहुंचा। पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। ताला तोड़ कर देखा तो अंदर उर्मिला का शव पड़ा हुआ था। लोगो के मुताबिक महिला का शव देखा नहीं जा रहा था। हथौड़े से उसके सिर पर वार किया गया। कैंची से उसकी आंखे निकाल ली। रांपी से पेट पर वार किया। उसका गला भी दबाया। हरेश उसे मारकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। बेटियों को मां के मर्डर की सूचना मिली।

पार्क से दबोचा आरोपी पति

महिला की हत्या की बाद एरिया के कुछ युवक उसकी तलाश में जुट गए। लोगों ने उसे लाल किला के पीछे पार्क से पकड़ लिया। लोग उसे पकड़ कर थाना हरीपर्वत ले आए। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। आरोपी का कहना था कि उसने पत्‍‌नी को बुधवार की सुबह मारा है। उसकी पत्‍‌नी पड़ोसी के यहां गई थी।

तीन दिन पहले ही मार दिया था

महिला की मौत को लेकर संशय बना हुआ है। चूंकि बेटे के मुताबिक तीन दिन पहले चीखने की आवाज सुनी। माना जा रहा है कि उसने तीन दिन पहले ही महिला को मौत के घाट उतार दिया जबकि हत्यारे का कहना है कि उसने दो दिन पहले उसे मारा। लेकिन उसने मृतक पत्‍‌नी के साथ समय बिताया।

--बॉक्स--

बेटियों के पास गया था

हरेश के तीन बेटी बबिता, सुमन, पूजा हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। 9 वर्षीय बेटे अर्जुन की एक महीने पहले मौत हो चुकी है जबकि 13 वर्षीय बेटा पृथ्वी परिवार के साथ रहता है। बेटियों ने बताया कि वह दो बहन एक ही घर में गई हैं। तीसरी की शादी भी बालूगंज एरिया में हुई है। बुधवार को पिता घर पर आया था। पिता ने कहा कि दो दिन में पता पड़ जाएगा, आज मुझसे मिल लो, मैं मर जाऊंगा, लेकिन बेटियों को क्या पता था कि पिता ने मां को मौत के घाट उतार दिया है।

थाने पर आया था सॉल्यूशन डाल कर

पुलिस के मुताबिक शातिर मानसिक रूप से विकृत लगता है। पूर्व में वह थाने में ज्वलनशील सॉल्यूशन डाल कर आ गया था। उसने बेटियों पर संगीन आरोप लगाए थे।