वेडनसडे को झारखंड के सीएम अर्जुन मुंडा हेलीकॉप्टर एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए। सीएम का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग के समय करीब 20 से 25 फीट की उंचाई पर क्रैस हो गया। इस हादसे में सीएम और उनकी पत्नी मीरा मुंडा के अलावा विधायक बडक़ुंवर  गागराई और सीएम के सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह के अलावा पायलट वीके सिंह और कैप्टन कौशिक घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में अर्जुन मुंडा को मामूली चोटें आई है, वहीं सीएम की वाइफ मीरा मुंडा का एक हाथ फ्रैक्चर हो चुका है। सभी का इलाज रांची के अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा है। डीजीसीए ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

कैसे हुआ हादसा?
वेडनसडे को सीएम अर्जुन मुंडा को  सरायकेला-खरसांवा के कुचाई में एक विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास करना था। इसके लिए सीएम के हेलीकॉप्टर ने आज दोपहर रांची से खरसांवा के लिए उड़ान भरी। लेकिन खरसांवा में लैंडिंग के समय टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से पायलट ने हेलीकॉप्टर को रांची की ओर मोड़ लिया। लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर 20 से 25 फुट की उंचाई से गिर गया था।

Pilot की सूझ-बूझ से बची जान
कुचाई में लैंडिंग के समय प्रॉब्लम आने पर पायलट ने इमरजेंसी को देखते हुए हेलीकॉप्टर को वापस रांची के लिए मोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के लैंडिंग गियर में प्रॉब्लम थी। रांची एयरपोर्ट के निकट आकर पायलट को लग गया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ चुकी है और वह अब इमरजेंसी लैंडिंग भी नहीं करा पाएंगे। इसके बाद जब यह तय हो गया था कि अब हेलीकाप्टर को गिरना ही गिरना है, कोई दूसरा विकल्प नहीं है तब पायलट ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे का चार-पांच चक्कर लगाया। पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और हवा में ही चक्कर लगाते हुए फ्यूल को खत्म किया ताकि क्रैश लैंडिंग में फ्यूल के कारण हेलीकॉप्टर में आग न लगे। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया। लेकिन फ्यूल खत्म होने के कारण आग नहीं लगी.

किराए का है helicopter
झारखंड गवर्नमेंट द्वारा मुंबई की कंपनी आर्यन एविएशन द्वारा मल्टी इंजन हेलीकॉप्टर अगस्ता एडब्ल्यू-190 को किराया पर लिया गया था। बताया जा रहा है कि 20 साल पुराने इस हेलीकॉप्टर के लिए गवर्नमेंट द्वारा एविएशन कंपनी को उड़ान के समय 1 लाख 25 हजार रु.प्रति घंटे की दर से किराया चुकाया जाता है।


पहले भी हो चुकी है सीएम की इमरजेंसी लैंडिंग
केस - 1
27 अप्रैल 2012 को सोनारी एयरपोर्ट पर सीएम अर्जुन मुंडा के हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर अंधेरे में उतारा गया। पायलट स्थिति को उड़ान के लिए अनुकूल न पाकर हेलीकॉप्टर को वापस जमशेदपुर ले आए थे।
केस - 2
कुछ दिनों पहले सीएम का बोकारो में प्रोग्राम था। वापसी के समय सीएम के हेलीकॉप्टर का तेल खत्म हो गया था। इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी थी। फिर रांची से तेल मंगवाया गया। तब जाकर उनका हेलीकाप्टर रांची के लिए उड़ान भर पाया था।
केस - 3
सीएम को कुछ महीने पहले एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेने चतरा जिला जाना था, लेकिन वो बचरा पहुंच गए थे।