RANCHI: झारखंड के पुलिसकर्मियों को दिवाली पर हैलो मेडिसिन नामक शॉप के रूप में एक बड़ा तोहफा मिला है। यहां पुलिसकर्मियों को खरीद दर पर दवाएं मिलेंगी। इसका लाभ झारखंड पुलिसकर्मियों के साथ-साथ होमगार्ड जवानों को भी मिलेगा। इसका उद्घाटन डीजीपी डीके पांडेय ने किया।

ट्रैफिक पुलिस का हैलो एंबुलेंस

इससे यातायात पुलिस ने पहले 'हैलो एंबुलेंस' का लोकार्पण किया। एसपी यातायात संजय रंजन सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस रांची व ऑर्किड अस्पताल मिलकर यह शॉप चलाएंगे। केवल पुलिसकर्मियों को ही नो प्रॉफिट-नो लॉस के तहत दवाएं दी जाएंगी।

मौजूद रहेगा जवान

ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो ने बताया कि यातायात पुलिस की अपनी चार एंबुलेंस होंगी। इनका नाम होगा 'हैलो एंबुलेंस'। इसमें एक चालक के अलावा एक जवान भी वायरलेस के साथ मौजूद होगा। जो वायरलेस पर मैसेज सुनता रहेगा। जैसे ही किसी दुर्घटना की सूचना मिलेगी। वो एंबुलेंस से जख्मी को तत्काल सबसे नजदीक के अस्पताल में पहुंचाएगा।

कहां रहेंगी हैलो एंबुलेंस

यातायात पुलिस के पास चार एंबुलेंस होंगी। एक उपलब्ध करा दी गई है। दूसरी एंबुलेंस क्भ् नवंबर तक मिलेगी। ये एंबुलेंस शहर के चार प्रमुख स्थानों पर रहेंगी। एक कोकर, दूसरा मेन रोड, तीसरा हरमू रोड व चौथा रातू रोड पर। डीजीपी ने और एम्बुलेंस देने का भी वायदा किया है।