- माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के कर्मचारियों ने भी की आर्थिक मदद

- बोर्ड मेंबर्स व कर्मचारियों ने छह लाख 11 हजार रुपए भेजे मुख्यमंत्री राहत कोष में

<- माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के कर्मचारियों ने भी की आर्थिक मदद

- बोर्ड मेंबर्स व कर्मचारियों ने छह लाख क्क् हजार रुपए भेजे मुख्यमंत्री राहत कोष में

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: नेपाल में आये भयानक भूकंप त्रासदी के शिकार लोगों की मदद के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से भी भूकंप के शिकार लोगों की मदद के लिए राहत राशि एकत्र की गई। सचिव माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष, मेंबर्स व कर्मचारियों की ओर से छह लाख क्क् हजार रुपए की धनराशि भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए एकत्र की गई, जिसे मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया गया। इसमें बोर्ड की अध्यक्ष अनीता यादव ने एक लाख क्क् हजार रुपए व सदस्य ललित श्रीवास्तव ने एक लाख रुपए की राशि का योगदान दिया।

टीचर्स के साथ स्टूडेंट्स ने भी एकत्र की सहायता राशि

प्रो। राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर सिविल लाइंस की ओर से भी छात्रों व टीचर्स ने नेपाल आपदा पीडि़तों की मदद के लिए राहत धनराशि एकत्र की। टीचर्स व स्टूडेंट्स ने कुल मिलाकर भ्क् हजार रुपए एकत्र किए। प्रिंसिपल दीपक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्या भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश के निरीक्षक चिंतामणि सिंह के आह्वान पर एकत्र टीचर्स व स्टूडेंट्स ने स्वेच्छा से उक्त धनराशि एकत्र की, जिसे नेपाल में आयी त्रासदी का दंश झेल रहे लोगों की मदद के लिए प्रयोग किया जाएगा।

डीएम ने रवाना की राहत सामग्री

डीएम कौशलराज शर्मा ने गुरुवार को नागरिक सुरक्षा कोर की ओर से नेपाल भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें सौ टेंट, चार सौ रजाई-कंबल, चार बोरी चाय की पत्ती, दो सौ कार्टून पानी की बोतल व सौ पेटी बिस्किट रखे गए थे। मौके पर एडीएम सिटी एसके शर्मा, नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डेन अनिल कुमार, डिप्टी चीफ वार्डेन सादिक हुसैन सिद्दीकी आदि मौजूद थे।