1. अनुष्का नहीं चाहती थीं हीरोइन बनना
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का कभी मन नहीं था, कि वह हीरोइन बने। यह तो अच्छा था कि उनके माता-पिता और दोस्तों ने जबर्दस्ती करके अनुष्का को तेलुगु फिल्म 'सुपर' के ऑडीशन के लिए भेजा। उस वक्त अनुष्का की उम्र 24 साल थी। इस फिल्म के लिए अनुष्का को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (तेलुगु) के लिए भी नॉमीनेट किया गया था।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें
2. सिंघम से मिली पहचान
पहली फिल्म 'सुपर' के बाद अनुष्का को फिल्म 'विक्रमरकुडु' के लिए चुना गया, यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'लक्ष्यम', 'सूर्यम' जैसी फिल्में की। अनुष्का को असली पहचान फिल्म 'सिंघम' से मिली। यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही। इसका हिंदी रिमेक भी बनाया गया जिसमें अजय देवगन ने काम किया था।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें
3. राजामौली के साथ दो बार काम करने वाली इकलौती एक्ट्रेस
साउथ इंडस्ट्री में एस.एस.राजामौली से बड़ा निर्देशक शायद ही कोई हो। अनुष्का ने इनके साथ दो बार काम किया है। फिल्म 'बाहुबली' के दोनों पार्ट्स में अनुष्का का शानदार अभिनय देखने को मिला था। यह फिल्म राजामौली के निर्देशन में बनी थी। इससे पहले अनुष्का राजामौली की 'विक्रमरकुडु' में भी काम कर चुकी हैं।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें
4. काफी पढ़ी-लिखी हैं अनुष्का
अनुष्का शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में शुमार हैं, जो बहुत पढ़ी-लिखी हैं। अनुष्का ने कंप्यूटर साइंस से बैचलर की डिग्री ली है। उन्हें पढ़ने का काफी शौक रहा है।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें
5. मोस्ट डिजायरेबल वुमेन
साल 2015 में अनुष्का को हैदराबाद की 'मोस्ट डिजॉयरेबल वुमेन' चुना गया था। अनुष्का की फैन फॉलोइंग काफी जबर्दस्त है। टि्वटर पर उनके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें
6. पांच करोड़ फीस पाने वाली पहली एक्ट्रेस
साउथ इंडस्ट्री में अनुष्का की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है। फिल्म 'रुद्रमादेवी' के लिए उन्हें 5 करोड़ रुपये फीस दी गई थी। इतनी बड़ी रकम पाने वाली वह पहली साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें
7. अनुष्का को बाइक चलाना है पसंद
अनुष्का को बाइक राइडिंग का बहुत शौक है। सबसे अच्छी बात है कि उन्हें काफी अच्छे से बाइक चलानी आती है। अनुष्का ने अपने इस हुनर को बड़े पर्दे पर भी दिखाया है। कई फिल्मों में दर्शकों ने उन्हें बाइक राइड करते देखा है।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें
8. चिकन है बहुत पसंद
अनुष्का के फेवरेट डिश की बात करें, तो उन्हें चिकन बहुत पसंद है। फिगर मेनटेन करने के लिए वह कई बार चिकन से दूरी बना लेती हैं लेकिन उनको इसका स्वाद बहुत भाता है।
घरवालों द्वारा जबर्दस्‍ती करने पर फिल्‍मों में आईं अनुष्‍का शेट्टी,जानें उनकी 8 अनजान बातें

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk