ये हैं टॉप 10 फ़िल्में जो बॉक्स ऑफिस पर पड़ी भारी

10. कैदी नंबर 150-  यह एक तेलुगु फिल्म है, जिसमें मशहूर फिल्म स्टार चिरंजीवी ने लीड रोल में काम किया था। 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को ए.आर मुरुगादास ने लिखा था। बता दें कि रिलीज़ होते ही इस फिल्म ने पहले दिन 45 करोड़ की कमाई की और अंत में 165 करोड़ की कुल कमाई कर यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई। इस फिल्म में चिरंजीवी डबल रोल में नजर आते हैं और इसमें बतौर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने काम किया है।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

9. जॉली एलएलबी 2- अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी 2 भी दर्शकों को खूब पसंद आई। महज 35 करोड़ की लगत से बनी इस फिल्म ने कुल 182 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह भी साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में काबिज है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी और सपोर्टिंग रोल में सौरभ शुक्ला एवं अन्नू कपूर नजर आते हैं।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

8. बदरीनाथ की दुल्हनिया- फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हनिया के बाद एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अलिया भट्ट की जोड़ी ने फिल्म बदरीनाथ की दुल्हनिया के जरिये दर्शकों के बीच धमाल मचाया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। बता दें कि महज 40 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने विश्व में 182 करोड़ की कमाई कर साल की जबरदस्त फिल्मों में शामिल हो गयी।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

7. टॉयलेट: एक प्रेम कथा- अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा हमारे समाज को एक अच्छी सीख देती है। दर्शकों को यह फिल्म भी खूब पसंद आयी। महज 40 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 200 करोड़ की कमाई कर साल की जबरदस्त फिल्मों में अपना प्रतिष्ठित स्थान बनाया। बता दें कि इसमें अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आते हैं।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

6. जुड़वा 2- यह 90 के दशक में बनी सलमान खान स्टारर फिल्म जुडवा की रीमेक है। इसमें वरुण धवन लीड रोल में हैं। बता दें कि इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। 75 करोड़ के खर्च में बनी इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 205.05 करोड़ की कमाई कर खूब नाम कमाया। इस फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में हैं और इनके साथ तापसी पन्नु और जैकलिन फर्नांडिस भी मुख्य में नजर आती हैं।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

5. ट्यूबलाइट- सलमान खान अभिनीत फिल्म ट्यूबलाइट से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सलमान ने इस फिल्म के जरिये लोगों को निराश किया। बावजूद इसके 100 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने विश्व स्तर पर 210 करोड़ की कमाई कर साल की सबसे सुपरहिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया। इस फिल्म में सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान, ओम पूरी समेत कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थें।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

4. मर्सल- थालापति विजय स्टारर तेलुगु फिल्म मर्सल भी दर्शकों को खूब पसंद आयी। कमाई के मामलों में इसने बॉलीवुड फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 100 करोड़ की लगत से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बता दें कि फिल्म में जीएसटी और डिजिटल पर कमेंट किये जाने पर बीजेपी ने इसका जमकर विरोध किया था। खास बात ये है कि इसमें विजय तीन रोल में नजर आते हैं और इनके साथ सामंथा रुथ प्रभु, नित्या मेनन और काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आयी थीं।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

3. रईस- शाहरुख खान स्टारर फिल्म रईस ने भी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया। बता दें कि 100 करोड़ की लागत से बनी फिल्म रईस ने 275 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माहिरा खान, अतुल कुलकर्णी समेत कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आये।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

2. गोलमाल अगेन- इस साल कमाई के मामलों में अजय देवगन स्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' दूसरें नंबर पर रही। बता दें कि 95 करोड़ की लगत से बनीं इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 302 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ परिणीतीचोपड़ा, तुषार कपूर, तब्बू, श्रेयस तलपडे, अरशद वारसी और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में नजर आये।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

1. बाहुबली: द कन्क्लूजन- इस साल की सबसे प्रचलित फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन कमाई के मामलों में इस बार सबसे आगे रही। इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था और एक्टर प्रभास इसमें लीड रोल में नजर आये थे। बता दें कि 250 करोड़ की लगत से तैयार हुई इस फिल्म ने विश्व स्तर पर 1,706.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी, राणा दगुबत्ति, तमन्ना भाटिया सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थें।

2017 की 10 फिल्‍में जो दर्शकों को आईं पसंद,जानें किसने की कितनी कमाई

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk