हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव

दो हजार मतों के बाद रोकी गयी गणना, रविवार को सुबह नौ बजे से आगे बढ़ेगी मतों की गिनती

अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं आइके चतुर्वेदी और महासचिव पर है एसी तिवारी

इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की किसी भी पद की मतगणना शनिवार को पूरी नहीं हो सकी। इसे रोके जाने के समय तक दो हजार वोटों की काउंटिंग ही पूरी हो सकी थी। इसमें अध्यक्ष पद पद आईके चतुर्वेदी और सचिव पद पर एसी तिवारी ने बढ़त बना ली थी। रविवार की सुबह नौ बजे बचे मतों की गणना के साथ तीन अन्य पदों के लिए मतगणना शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार की देर शाम तक इन सात पदों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

सुबह नौ बजे से शुरू हुई काउंटिंग

कभी मतों की छंटाई और कभी तरीके पर असहमति के चलते दो दिनों से टल रही मतगणना शनिवार को सुबह नौ बजे हाईकोर्ट के लाइब्रेरी हाल में आखिर शुरू हो गई। 100-100 मतों के बंडल बनाकर गणना वेब कैमरे की निगरानी में हुई। मतगणना कंप्यूटर से न होकर अब मैनुअल आधार पर हो रही है। पूरे दिन हजारों वकीलों की टकटकी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहे चक्रवार गणना के परिणाम और लाउड स्पीकर से दी जा रही जानकारी पर केंद्रित रही। दिन भर चढ़ते उतरते रुझानों से प्रत्याशियों में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल रहा। लाइब्रेरी हाल में पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रशासन के पद की गणना हुई। रात आठ बजे दो हजार मतों की गणना हो जाने के बाद मतों की गिनती रोक दी गई। आगे की गिनती रविवार सुबह नौ बजे से होगी। मतगणना रुकने तक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता आइके चतुर्वेदी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल तिवारी से आगे रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आर एन ओझा, महासचिव पद पर एसी तिवारी और संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मनु शर्मा बढ़त बनाए रहे। इन चारों पदों पर कुल 6639 मतों की गणना होनी है। रविवार को स्टडी रूम में तीन संयुक्त सचिव के पदों की गणना भी की जाएगी।

फैक्ट फाइल

कुल मत 6639

शनिवार को गिने गए 2000

कुल पदों की संख्या 28

कुल प्रत्याशियों की संख्या 169

पहले दिन हुई गिनती (पद संख्या) 04

अब तक किसे कितने मत मिले

अध्यक्ष

अमरेन्द्र पांडेय 35

अनिल तिवारी 428

आईके चतुर्वेदी 809

आर वर्मा 114

यूएन शर्मा 255

वीपी श्रीवास्तव 347

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

एके मिश्रा 267

जमील 450

पियूष 314

आरएन ओझा 524

एसएस यादव 192

एसपीके त्रिपाठी 197

सचिव

अमित कुमार 151

जेबी सिंह 389

एसी तिवारी 468

प्रभा 334

राजीव शुक्ला 45

राजेश सिंह 139

सुमत यादव 199

विक्रम पांडेय 252

संयुक्त सचिव प्रशासन

धर्मेन्द्र यादव 129

गौतम मिश्रा 107

मनू शर्मा 376

प्रशांत सिंह 368

प्रियदर्शिनी 222

राजीव द्विवेदी 193

राकेश सिंह 36

रामललित 63

संजय सिंह 143

सौरभ श्रीवास्तव 238

उलझन सिंह 52

विनोद तिवारी 39