इसलिए आया प्यार में पैसा

लव मैरिज से पहले 50 हजार की एफडी कराना जरूरी है। हाईकोर्ट का यह फैसला भले ही कुछ लोगों को पसंद आए या न आए, मगर इसकी जरूरत जरूर थी। रियल में आते रील लाइफ के इफेक्ट ने लव मैरिज को बढ़ावा दिया है। दो मुलाकातों और दो प्यार भरी बातों को यूथ लव समझ कर मैरिज तक पहुंच जाते है। मगर कुछ दिन बाद हकीकत सामने आने पर दोनों का दिल टूट जाता है और वे अलग हो जाते है। इस पूरे प्यार में गल्र्स का फ्यूचर बर्बाद हो जाता है। क्योंकि लव मैरिज के फेर में अधिकांश गल्र्स अपना परिवार छोड़ देती है। ऐसे में हसबैैंड का साथ छूटने पर वे इकोनामिकल वीक हो जाती है और कंडीशन सुसाइड तक पहुंच जाती है। जिसे रोकने के लिए हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। जिसके बाद धोखाधड़ी खत्म हो जाएगी। साथ ही गल्र्स का फ्यूचर सेफ रहेगा।

धोखा दिया तो चलेगा क्रिमिनल केस

यूथ पर चढ़ते फिल्मी फीवर ने लव मैरिज के ट्रेंड को बढ़ा दिया है। जितनी तेजी से लव मैरिज का ट्रेंड बढ़ा है, उतनी ही तेजी से धोखाधड़ी का भी। कुछ माह की शादी की बाद अक्सर लड़के लड़कियों को धोखा दे रहे है। नतीजा थानों से लेकर कोर्ट तक लव मैरिज के बाद धोखाधड़ी की संख्या बढ़ती जा रही है। लव मैरिज के चलते गल्र्स को फैमिली भी निकाल देती थी। जिससे वे पूरी तरह टूट जाती थी। मगर अब कोर्ट के इस फैसले के बाद गल्र्स को तुरंत पैसा मिल जाएगा। साथ ही फरेब करने वाले प्रेमी के खिलाफ पुलिस केस चलाएगा।

कोर्ट का यह फैसला बिल्कुल सही है। इससे गल्र्स के साथ होने वाले फरेब के मामले कम होंगे। कोर्ट को एफडी की रकम और बढ़ानी चाहिए। वैसे ये आज के सिस्टम में नई बात है। क्योंकि पहले भी वधू मूल्य और मेहर के रूप में गल्र्स को मजबूत किया जाता था।

डॉ। कीर्ति पांडेय, एचओडी सोश्योलॉजी डिपार्टमेंट डीडीयू यूनिवर्सिटी