सिटी को चौकी वाइज 36 सेक्टर में बांटा गया

सर्राफा मार्केट पर ज्यादा पुलिस का फोकस

BAREILLY: दीपावली पर सब शुभ और मंगल रहे, इसके लिए पुलिस ने पांच दिनों तक कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इसके लिए सिटी को चौकी वाइज फ्म् सेक्टर में बांटा गया है। इस बार सभी थाना में गुंडा दमन मोबाइल स्क्वॉयड टीमें भी बनायी गई हैं। सबसे ज्यादा फोकस कोतवाली बड़ा बाजार की सर्राफा मार्केट पर रखा गया है। सेक्टर का प्रभारी चौकी इंचार्ज को बनाया गया है। सिटी में क्9 संवेदनशील प्वाइंट को चिन्हित किया गया है। थानों की फोर्स के साथ-साथ पुलिस ऑफिस, एसपीओ और ख् कंपनी पीएसी एक्स्ट्रा फोर्स रहेगी। पीएसी से ख्क्, ख्ख् और ख्फ् अक्टूबर को रूट मार्च कराया जाएगा, लेकिन रूट मार्च भीड़-भाड़ वाले एरिया में नहीं होगा। इसके अलावा शहर के सभी रोड के इंट्री प्वाइंट पर चेकिंग के लिए स्टॉपर लगाए जाएंगे।

संवेदनशील एरिया - सिकलापुर, नावल्टी चौराहा, आजमनगर, साहू गोपीनाथ तिराहा, मठ चौकी तिराहा, जाटव पुरा चौराहा, ताड़ीखाना, सराय गेट, आलमगिरीगंज, गली मनिहारन चौराहा, गली आर्य समाज, कोहाड़ापीर तिराहा, विग्सन फोटोग्राफर चौराहा, बिहारीपुर चौकी के सामने, बिहारीपुर ढाल, किला क्रॉसिंग, संदल खां बजरिया, नीम की चढ़ाई, और सीता कूंचाराम

गुंडा दमन मोबाइल स्क्वायड थाना वाइज

कोतवाली-9, किला-8, सुभाषनगर-ख्, सीबीगंज-ख्, बारादरी-क्ब्, इज्जतनगर-फ्, कैंट-8, प्रेमनगर-फ्

संवेदनशील एरिया में फोर्स- म् एसआई, म् हेडकांस्टेबल, क्ब्ख् कांस्टेबल, फ्ब् होमगार्ड

सर्राफा मार्केट में फोर्स- 8 इंस्पेक्टर, क्0 एसआई, क्0 हेड कांस्टेबल, भ्0 कांस्टेबल

भीड़-भाड़ वाले एरिया में छोटे वाहनों की इंट्री बैन

धनतेरस और दीपावली पर मार्केट में भीड़ की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सिटी में रूट डायवर्जन किया है। इसके तहत नौ जगह पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन बैरियर से कार और थ्री व्हीलर की भी इंट्री बैन रहेगी।

क्-चौपुला चौराहा से कुतुबखाना की ओर कोई भी हैवी व्हीकल नहीं करेगा इंट्री

ख्-खलील तिराहा निकट बिहारीपुर चौकी के पास गलियों से आने वाले थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर को कुतुबखाना की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को इस्लामियां ग्राउंड में अस्थायी पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

फ्-नावल्टी चौराहा से खलील चौराहा, अयूब खां चौराहा और रोडवेज से कुतुबखाना कोई भी व्हीकल नहीं जा सकेगा।

ब्-अयूब खां चौराहा से रोडवेज बस, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर नावल्टी चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। यहां तक पहुंचने वाले व्हीकल को अनाथालय वाले रास्ते से ले जाकर जीआईसी ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

भ्-कोहाड़ापीर तिराहा निकट पेट्रोल पंप से कोई भी थ्री व्हीलर या फोर व्हीलर कुतुबखाना की ओर नहीं जा सकेगा। व्हीकल को पास के स्कूल में पार्क कराया जाएगा।

म्-सिकलापुर चौराहा, पश्चिमी गेट बीसीबी से रोडवेज बसें, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर रोडवेज बस स्टैंड की ओर नहीं जा सकेंगे

7-बीसीबी पश्चिमी गेट से काली बाड़ी जाने वाली सड़क से ख्क् अक्टूबर से ख्फ् अक्टूबर तक दोपहर ख् बजे से थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर श्यामगंज की ओर नहीं जा सकेंगे।

8-श्यामगंज चौराहा से ख्क् अक्टूबर से ख्फ् अक्टूबर तक दोपहर ख् बजे से बीसीबी पश्चिमी गेट की ओर कोई भी थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर नहीं जा सकेगा।

9-सैलानी मोड़ तिराहा से ख्क् अक्टूबर से ख्फ् अक्टूबर तक दोपहर ख् बजे से थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर श्यामगंज की ओर नहीं जा सकेंगे। यहां से व्हीकल आजाद इंटर कॉलेज और फल मंडी होते हुए श्यामगंज की ओर जा सकेंगे।