ग्राफेस्ट 13 में हनी सिंह

हजारों स्टूडेंट्स, नॉन स्टॉप थिरकते कदम और एक के बाद एक हैपनिंग सांग्स के बीच जब हनी सिंह की ब्लास्टिंग एंट्री हुई तो हर कोई पूरे जोश के साथ इस यंग रैपर को वेलकम करता नजर आया। सिटी की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में ऑर्गनाइज 'ग्राफेस्ट -13' में परफॉर्म करने आए हनी सिंह और उनके साथियों ने अपनी परफॉर्मेंस से कुछ ही पलों में ऐसा समां बांधा कि मौके पर मौजूद लोग खुद को नाचने से रोक नहीं पाए। कलरफुल लाइट्स के बीच यो यो हनी सिंह की धुन पर स्टूडेंट्स झूमकर नाचे।

DJ ने बांधा समां  

हनी सिंह के पहुंचने से पहले ट्रूप के डीजे ने बॉलीवुड के हिट नंबर्स को प्ले किया। लगातार बज रहे हाई साउंड म्यूजिक ने स्टूडेंट्स के जोश को बरकरार रखा। इन सांग्स के दौरान यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट्स के सब्र का बांध टूटा और यो यो हनी सिंह को जोर से पुकारा तो कुछ ही देर में सुपर हिट रैपर और युवा दिलों की धड़कन हनी सिंह स्टेज पर आ पहुंचे।

अल्फाज के साथ हुई शुरुआत

हाल ही में पंजाबी एलबम अल्फाज के साथ हिट हुए हनी सिंह और साथी सिंगर ने 'हाय मेरा दिल गाने' के साथ शो की शुरुआत की। गाने की पहली लाइन सुनते ही स्टूडेंट्स में मानों जोश की एक लहर सी दौड़ गई और प्रोग्राम में मौजूद गल्र्स और ब्वॉयज खुद भी हनी सिंह के सांग्स जोर-जोर से गाने लगे। शानदार आगाज के बाद एक के बाद हनी सिंह ने हिट गानों की झड़ी लगा दी। अपने फंकी अंदाज और ठेट भाषा में स्टूडेंट्स के बात करके हनी सिंह ने सबका दिल जीत लिया। इतना ही नहीं हाई वोल्टेज बूम में एक-दो स्टूडेंट्स स्टेज पर भी पहुंच गए। हालांकि, सिक्योरिटी द्वारा इन स्टूडेंट्स को कुछ ही देर में नीचे उतार लिया गया।

pics: हनी सिंह की ब्लास्टिंग एंट्री पर girls ने ये क्‍या किया

Honey special की पेशकश

हनी सिंह आज इंटरनेशनल लेवल पर एक बेहतरीन आर्टिस्ट हैं। हर कोई न ही इस पंजाबी रैपर के रैप म्यूजिक का दीवाना है, बल्कि उसके हर गीत को मुंह-जुबानी याद किए हुए है। ऐसा ही कुछ ग्राफेस्ट की इस म्यूजिकल नाइट में भी देखने को मिला। जहां लगातार चल रहे गानों में स्टूडेंट्स सुर से सुर मिलाकर गा रहे थे। हनी सिंह ने लक 28 कुड़ी दा, 47 वेट कुड़ी दा, तू मेरी 22 मैं तेरा 22, अंग्रेजी बीट ते, हाय मेरा दिल, चस्का, सातन, ब्रेक अप पार्टी, कुड़ी नाल दिल न लगाया करों और मैं शराबी सहित कई पंजाबी रैप परफॉर्म कर म्यूजिकल नाइट में धमाल कर दिया।

pics: हनी सिंह की ब्लास्टिंग एंट्री पर girls ने ये क्‍या किया

pics: हनी सिंह की ब्लास्टिंग एंट्री पर girls ने ये क्‍या किया

धक्का-मुक्की भी हुई

जब बात हनी सिंह की हो रही हो और क्राउड ओवर फ्लो न हो ऐसा कैसे हो सकता है। लगातार चल रहे सांग्स के बीच स्टूडेंट्स का क्राउड बीच में इस कदर ओवर फ्लो हुआ कि डांसिंग डीजे लाइट का पैनल ही नीचे गिर पड़ा। पैनल गिरने के साथ ही पुलिस ने डिस्टब्र्ड क्राउड पर डंडा उठाते हुए उन्हें शांत करने की कोशिश की, लेकिन मिनटों में ही स्टूडेंट्स एक बार फिर संभल गए और एनजॉयमेंट करने का सिलसिला फिर चल पड़ा।

pics: हनी सिंह की ब्लास्टिंग एंट्री पर girls ने ये क्‍या किया

Security रही टाइट

इस पूरे प्रोग्राम के दौरान शाम से ही मेन गेट पर स्टूडेंट्स की एंट्री पर काफी ज्यादा टाइट सिक्योरिटी देखने को मिली। सभी स्टूडेंट्स को एक लाइन में खड़ा कर आई कार्ड चैकिंग के बाद ही एंट्री दी गई। इसके साथ ही आउटसाइडर्स को किसी भी तरह कैंपस के अंदर घुसने नहीं दिया गया। देर रात तक चले इस प्रोग्राम में हनी सिंह के ट्रूप और स्टूडेंट्स के बीच एनजॉयमेंट का दौर चलता रहा।