RANCHI: रांची में महिला हिंसा की रोकथाम के लिए बनाया गया महिला थाना पुलिस को हाईटेक किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में एक सार्थक पहल की है। महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए अलग से महिला पुलिस थाना शहर में स्थापित किया गया है। लेकिन, इसके कार्यशैली व कार्रवाई में विलंब के बाद अब पुलिस मुख्यालय इसे हाइटेक बनाने वाला है।

जांच में आएगी तेजी

महिला थाने में एक थाना प्रभारी, एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व अन्य स्टाफ तैनात किए जाएंगे। सभी स्टाफ महिला पुलिस के ही होगा। महिला थाने में महिलाओं से संबंधित मामलो की जांच की जाएगी। महिला थाना को और ज्यादा पावरफुल बनाया जाएगा।

क्या होगा महिला थाना में

-डिजिटल बोर्ड पर डिसप्ले होगा नंबर

- इस पर फोन करने वाले सीधे कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी के संपर्क में आ जाएंगे।

- फोन करने वाले का लोकेशन और नंबर भी डिजिटल बोर्ड पर आ जाएगा।

- इसे कंट्रोल रूम के पुलिसकर्मी संबंधित जिला और थाना को तुरंत ट्रांसफर करेंगे।

- इससे फोन करने वालों को सुविधा और सुरक्षा दोनों जल्द मिलेगी।

-इसके लिए ट्रेनिंग कर आई कुछ महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा।

-आवेदन नहीं लिख पाने वाली महिलाओं के लिए एक टंकक भी बहाल किया जाएगा।

-विक्टिम से बातचीत करने की पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

- फोन करने पर उस क्षेत्र की पीसीआर महिला की सुरक्षा के लिए तैयार रहेगी।

वर्जन

महिला थाना को और हाईटेक किया जाएगा। ताकि वहां आने वाली पीडि़त महिलाओं को त्वरित न्याय मिल सके और उन्हें सुरक्षा मिल सके। इस संबंध में एसएसपी से मिलकर महिला थाना के बारे में जानकारी लेंगे।

-आरके मल्लिक, एडीजी, झारखंड पुलिस