- आयरिश पुल के समीप अप स्ट्रीम मार्ग बंद होने से परेशानी

- पुलिस-लोनिवि अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

HARIDWAR : कांवड़ को लेकर हाइवे पर ट्रैफिक संचालन को लेकर पुलिस की परेशानी दूर नहीं हो रही है। आयरिश पुल के पास यूपी ¨सचाई विभाग ने बैराज बना दिया है, जिससे गंगा के अप स्ट्रीम का रास्ता बंद हो गया है। पुलिस यहां अस्थाई पुल बनाना चाहती है।

तभी मिलेगा जाम से निजात

कनखल क्षेत्र में तो अस्थाई पुल बने हैं, लेकिन हाइवे पर आकर पुलिस की गाड़ी फंस गई है। आयरिश पुल के पास यूपी ¨सचाई विभाग ने बैराज का निर्माण किया है। इससे यहां गंगा के अप स्ट्रीम का काम बंद हो गया है। नीलकंठ-ऋषिकेश से आने वाले वाहन भी इस क्षेत्र से आते हैं। इसलिए आयरिश पुल के पास वाहन फंस जाते हैं। इस बार अप स्ट्रीम मार्ग न होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गयी है। ट्यूजडे को एसपी सिटी एसएस पंवार, लोनिवि के ईई मोहम्मद युसूफ, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने आयरिश पुल के बगल में एक अन्य अस्थाई पुल की संभावना को लेकर निरीक्षण किया। ईई मोहम्मद युसूफ ने बताया कि पुलिस यहां पर अस्थाई पुल बनवाना चाहती है। ताकि जाम की समस्या से निजात मिले।

फोटो - ब्: