हिमाचल प्रदेश की खास सीट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया है। हिमाचल प्रदेश चुनाव में अर्की विधानसभा सीट बहुत खास है। यहां पिछले 10 सालों से अर्की विधानसभा पर बीजेपी का कब्जा रहा है, लेकिन कांग्रेस छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उतारकर अपने पुराने गढ़ में वापसी करने की कोशिश में है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात व‍िधानसभा चुनाव के पर‍िणाम आज,थोड़ी देर में हो जाएगा साफ क‍िसके स‍िर सजेगा ताज

गुजरात की राजकोट सीट

वहीं गुजरात विधान सभा चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा आधी सीटों पर आगे नजर जरूर आई, लेकिन थोड़ी देर में कांग्रेस टक्कर देते आगे दिखने लगी है। यहां की सबसे ज्यादा अहम सीट राजकोट है। यह पश्चिम गुजरात की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी यहां से भाजपा प्रत्याशी हैं। यहां भी लंबे समय से भाजपा का कब्जा है। यहां पाटीदारों की संख्या ज्यादा है। कांग्रेस की तरफ से इंद्रनील राज्यगुरु यहां मैदान में हैं। इस सीट की खास बात यह है कि 2002 में नरेंद्र मोदी ने अपना पहला चुनाव यहीं से लड़ा था। अब देखना है कि इस सीट पर कौन ज्यादा भारी पड़ता है।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात व‍िधानसभा चुनाव के पर‍िणाम आज,थोड़ी देर में हो जाएगा साफ क‍िसके स‍िर सजेगा ताज

हिमाचल प्रदेश मतदान

वहीं हिमाचल प्रदेश में बीते नवंबर को मतदान हुआ। यहां पर 68 सीटों के लिए करीब 74 फीसद वोटिंग हुई। हिमाचल प्रदेश में प्रदेश में पहली बार सभी सीटों पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रोल (वीवीपैट) मशीनों का उपयोग किया गया। सुचारू मतदान के लिए प्रदेश भर में 7525 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग का आंकड़ा 73.5 फीसद था। 2014 के लोकसभा चुनाव में यह 64.45 फीसद था। यहां 459 उम्मीदवार मैदान में रहे। इनमें करीब 27 महिलाएं रहीं। हिमाचल प्रदेश में 23,76,587 पुरुष मतदाताओं सहित 46,08,359 मतदाता रहें।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात व‍िधानसभा चुनाव के पर‍िणाम आज,थोड़ी देर में हो जाएगा साफ क‍िसके स‍िर सजेगा ताज

गुजरात राज्य में मतदान

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव इस बार दो चरणों में हुए हैं। पहले चरण के मतदान 9 दिसंबर को हुए हैं। इसमें 19 जिलों की 89 सीटों के लिए 24 हजार 689 बूथों पर मतदान हुआ था। पहले चरण में 2 करोड़ 12 लाख मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में कैद करना था। इसमें कुल 977 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या महज 57 थी। वहीं दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को पूरा हुआ। दूसरे और अंतिम चरण के इस चुनाव में 93 सीटों पर मतदान हुआ। इस चरण में 852 उम्मीदवारों का भाग्य मतदाताओं ने ईवीएम में कैद किया। यहां मतदान के लिए करीब 25 हजार 575 बूथ बनाए गए थे। इस दौरान 2 करोड 22 लाख मतदाताओं 852 उम्मीदवारों को उम्मीदवारों को चयन करना था। अंतिम चरण महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 69 थी।

हिमाचल प्रदेश और गुजरात व‍िधानसभा चुनाव के पर‍िणाम आज,थोड़ी देर में हो जाएगा साफ क‍िसके स‍िर सजेगा ताज

National News inextlive from India News Desk