-मुख्यमंत्री सहायता राहत कोष से प्रदान की गई सहायता राशि, स्वास्थ्य मंत्री ने की थी पहल

ALLAHABAD: शहर पश्चिमी में ढहाए गए तीन भवनों के विस्थापितों को रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच-पांच लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह राशि उन्हे मुख्यमंत्री सहायता राशि कोष से दी गई है। बता दें कि खुल्दाबाद एरिया में भारी बारिश के दौरान भवन तिरछा होने के बाद उन्हें प्रशासन के आदेश पर ढहा दिया गया था। इसके बाद विस्थापित शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे थे।

विधायक के पास लगाई थी गुहार

बताया गया कि यह लोग सहायता के लिए शहर पश्चिमी विधायक व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से गुहार लगाई थी। इसके बाद रविवार को इलाहाबाद दौरे पर आए सीएम योगी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक स्वामी को 5-5 लाख रुपए का अनुदान राहत राशि के रूप में प्रदान किया। सुबह सात बजे सीएम ने हिम्मतगंज निवासी मो। असलम अली पुत्र फारूक अली, विजय लक्ष्मी पत्‍‌नी स्व। शंकरलाल साहू, विनोद कुमार केसरवानी से भेट की और उन्हें राशि का चेक दिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान भी विस्थापित तीनों परिवार को प्रदान किया गया है।