हिन्दू महिला विद्यालय इंटर कालेज में श्रीमद्भागवत गीता भाष्य यथार्थ गीता का आयोजन

ALLAHABAD: हिन्दू महिला इंटर कालेज में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत गीता भाष्य यथार्थ गीता प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गीता के श्लोक और उसके अर्थ का भावपूर्वक प्रस्तुति दी। शुरुआत यथार्थ गीता के प्रणेता स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। चीफ गेस्ट डॉ। नरेन्द्र कुमार सिंह गौर रहे। मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के डॉ। चन्द्र प्रकाश सिंह रहे।

150 प्रतिभागियों ने किया पार्टिसिपेट

प्रतियोगिता में कुल 150 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कालेज, हिन्दु महिला विद्यालय इंटर कालेज, जीजीआईसी आदि की छात्राएं शामिल रही। छात्राओं ने यथार्थ गीता के श्लोको और उनके अर्थ का वाचन किया। इस दौरान कुल 18 छात्राओं ने प्रथम, 21 ने द्वितीय एवं 6 प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रयाग महिला विद्यापीठ की तीन छात्राओं रोजी नाज, अंजली यादव और हुदा सिद्दीकी ने टॉप मोस्ट स्थान प्राप्त किया।

20वीं सदी की महानतम रचना

चीफ गेस्ट डॉ। नरेन्द्र सिंह गौर यथार्थ गीता को श्रीमद् भागवत गीता सर्वश्रेष्ठ भाष्य बताया। कार्यक्रम के संयोजक शत्रुघ्न सिंह ने यथार्थ गीता को बीसवीं शताब्दी की महानतम रचना, घटना एवं उपलब्धि बताते हुए छात्राओं को इस महानतम रचना को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। शक्तेशगढ़ आश्रम के संत तुलसी महाराज ने छात्राओं का आर्शिवाद दिया। संचालन शत्रुघ्न सिंह ने किया। अरविंद शर्मा, राधेश्याम राजभर, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। हिन्दू महिला विद्यालय इंटर कालेज की प्रिंसिपल मीरा जयसवाल ने आभार व्यक्त किया।