- कश्मीर हिंसा में मारे गए टेररिस्ट के अन्तिम संस्कार को लेकर जताई आपत्ति

- घटनाओं पर अंकुश लगाकर कठोर कार्रवाई की मांग

आगरा। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैनिकों पर हो रहे लगातार हमले के विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष अमित चौधरी व महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वन्देमातरम व भारतीय सेना जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए कैन्टोनमेंट बोर्ड के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैन्टोनमेंट बोर्ड की सीईओ सोनम यंगडोल को रक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता

युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राणा व प्रदेश उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने कहा कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता है। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्य का विषय है, कि भारत में ही भारतीय सैनिकों पर खुलेआम हमले हो रहे है। आतंकवादियों के समर्थन में खुलेआम जुलूस निकाले जा रहे हैं। खुलेआम पड़ोसी देश के झंडे फहराए जा रहे हैं। इसमें केन्द्र सरकार विफल है। देश के सेक्युलर नेता बोलते हैं आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है। फिर भी आतंवादियों को दफनाया क्यों जा रहा है। उन्हें किसी चौराहे पर कचरे के ढेर में जला देना चाहिए। उन्होंने रक्षामंत्री से मांग की कि कश्मीर में हो रही हिंसक घटनाओं को तुरन्त रोका जाए। आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

ये रहे मौजूद

विरोध-प्रदर्शन करने वालों में युवावाहिनी के मुन्ना बजरंगी, राजेश वर्मा, अरुण गोयल, अमनराज, देवेन्द्र शर्मा, अर्जुन सोलंकी, गौरव ठाकुर, सुन्दर वाल्मीकि, संजय चौहान, राजू शर्मा, सुनील कुमार, प्रमोद गौतम आदि मौजूद रहे।

आज करेंगे प्रेसवार्ता

हिन्दू जागरण मंच संगठन एवं विस्तार के लिए आज बुधवार को होटल भूमि रेजीडेंसी में दोपहर 12.30 बजे प्रेसवार्ता करेगा। इसमें मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश व मंच प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी मौजूद रहेंगे।