हिन्दुस्तानी एकेडेमी में हुआ साहित्य मेला का आयोजन

ALLAHABAD: विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान की ओर से रविवार को हिन्दुस्तानी एकेडेमी में सोलहवें साहित्य मेला का आयोजन किया गया। दो सत्र में चलने वाले इस मेला के पहले सत्र में काव्य सम्राट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कई प्रांतों के रचनाकार शामिल हुए। लखनऊ के नरेन्द्र भूषण को काव्य सम्राट का विजेता घोषित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने श्री भूषण को 11 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया। निर्णायक मंडल में डॉ। शंभूनाथ त्रिपाठी, गंगा शरण प्यासी व डॉ। माधवी त्रिपाठी रहीं।

समाज में साहित्य की बड़ी भूमिका

मेला के दूसरे सत्र में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ। यज्ञदत्त शर्मा ने देशभर से आए पंद्रह रचनाकारों को शॉल, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ। शर्मा ने कहा कि साहित्य सामाजिक चेतना को विकसित करता है। इसका संबंध सभी विधाओं से है। इस दौरान राजेश कुमार तिवारी के काव्य संग्रह 'गगन के राज' और 'हिन्दी परिचायिका' का विमोचन किया गया। संचालन ईश्वर शरण शुक्ला ने की। डॉ। गोकुलेश्वर द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर महेन्द्र कुमार अग्रवाल, अशोक तिवारी, डॉ। रेशमा त्रिपाठी आदि रहे।