-बिठूर के रनेल नगर का मामला, कंधे में लगी गोली, स्वरूपनगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट

KANPUR : बिठूर में रविवार को लेनदेन के विवाद में हिस्ट्रीशीटर को गोली मार दी गई। गोली की आवाज से इलाके में हड़कम्प मच गया। भाई और दोस्त ने उसको गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तमंचे से िकया फायर

बिठूर के रनेल नगर में रहने वाला दिनेश सिंह उर्फ दीवान हिस्ट्रीशीटर है। उसका इलाके में रहने वाले वेदांत आत्रे से लेनदेन का विवाद चलता है। रविवार को दिनेश साथी सिराज के साथ हिसाब करने के लिए वेदांत के घर गया था, जहां पर उनकी वेदांत के पिता ओम प्रकाश से कहासुनी हो गई। गुस्से में दिनेश ने ओम प्रकाश के पिता का गला पकड़ लिया। जिसे देख वेदांत भड़क गया। उसने दिनेश को पिता का कॉलर छोड़ने के लिए कहा, लेकिन दिनेश ने उनकी अनसुनी कर दी। जिसके गुस्से में वेदांत ने तमंचे से दिनेश पर फायर कर दिया। उसके कंधे में गोली लगी है। सूचना पर भाई और पुलिस मौके पर पहुंच गई। भाई ने उसको स्वरूपनगर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया।