RANCHI:मोरहाबादी एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे 60वें नेशनल एजीएफआई स्कूल हॉकी गेम्स के तीसरे दिन झारखंड की ग‌र्ल्स हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में इंट्री मारी। वहीं सोमवार को हुए मैच में ब्वॉयज टीम ने तेलंगाना को 5-0 से हरा दिया। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के मैच खेले जाएंगे।

सोमवार के हॉकी मैच के दौरान खेल निदेशक ददन चौबे, असुंता लकड़ा, भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक एमके कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

झारखंड ग‌र्ल्स टीम आज कर्नाटक को दिखाएगी दम

नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड ग‌र्ल्स टीम ने अपनी जगह बना ली है। झारखंड का मुकाबला मंगलवार को सुबह सात बजे कनार्टक की टीम के साथ होगा। झारखंड ग‌र्ल्स टीम ने अपने सभी लीग मैच जीत लिये हैं। वहीं अन्य ग‌र्ल्स टीम जों क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं, उनमें यूपी, उड़ीसा, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ शामिल हैं।

अरगोड़ा मैदान में 14 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाले आसमान में कलाबाजी करेंगे 1500 पतंग

संक्रांति पर उड़ेगा नमो पतंग

राजधानी रांची में महा संक्रांति के दिन नमो पतंग उड़ेगा। अरगोड़ा मैदान में 14 जनवरी को नमो पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले 1500 पतंग उड़ाए जाएंगे। आयोजकों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में जन भागीदारी के लिए रांची की सभी जनता को आमंत्रित किया है। पहले पतंगबाजी गुजरात महाराष्ट्र में हुआ करती थी, लेकिन अब रांची में भी होगी। तीन घंटे तक चलने वाला यह कार्यक्रम सुबह के 11 बजे से शुरू होगा। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे। इसके अलावा नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा भी उपस्थित रहेंगे।

तीन कैटेगरी में बंटेगा अवार्ड

प्रोग्राम के आयोजन कर्ता संजय सेठ और संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि नमो पतंग महोत्सव में तीन कैटेगरी के प्रतिभागियों को प्राइज दिया जाएगा। इसमें सबसे सुंदर सजावट वाला पतंग, अच्छी लड़ाई करने वाला पतंग और सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले पतंगबाज को अवार्ड दिया जाएगा। प्रोग्राम में कई कल्चरल प्रोग्राम भी होंगे, जिसमें झारखंड की छंटा दिखेगी।