-आम हो या खास सभी ने जमकर खेली होली

- परंपरागत मार्गो से महंत योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

GORAKHPUR: रंगों का त्योहार होली फ्राइडे को सिटी में सेलिबे्रट किया गया। इस दौरान आम पब्लिक हो या फिर अधिकारी सभी ने जमकर होली खेली। गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में परंपरागत मार्गो से शोभायात्रा निकाली गई। पानी की बौछार और रंगों की बरसात के बीच हर कोई मस्ती के रंग में दिखा। वहीं सैटर्डे को पुलिस लाइन में होली सेलिब्रेट की गई।

शोभायात्रा में जमकर उड़े रंग-गुलाल

गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने फ्राइडे की सुबह 9 बजे घंटाघर में भगवान नृसिंह का विधिवत पूजन अर्चन किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो परंपरागत मार्ग घंटाघर से, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, चरनलाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक होते हुए पुन: दोपहर क्ख् बजे घंटाघर पहुंची और भगवान नृसिंह की आरती के साथ संपन्न हो गई। शोभायात्रा के दौरान जमकर रंग और गुलाल उड़े। अगुवाई कर रहे योगी ने भी जमकर गोरखपुराइट्स पर रंगों की बौछार की। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी समाज, चिकित्सक, अधिवक्ता, शिक्षक, विद्यार्थी परिषद, हिन्दू युवा वाहिनी, मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोग शामिल रहे।

जमकर हुई कवियों की होली

वहीं सलिल साहित्यक-सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की तरफ से पूर्णमासीय काव्य संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां कवियों ने कविता की होली खेली, तो लोग झूमते हुए नजर आए। कवियों ने जहां घूमेला लोगवा पोति के गुललवा, मिटावेला मन के सगरो मललवा। ई ह फागुन के फुहार ऐ बबुआ, मनाव होली के त्योहार कुछ इसी तरह की कविता पाठ से पूरा माहौल होलीमय हो गया।

टीचर्स और कर्मचारियों ने खेली होली

डीडीयू वीसी आवास पर प्रो। अशोक कुमार संग टीचर्स और कर्मचारियों ने गाने बाजे के साथ जोरदार तरीके से होली सेलिब्रेट की। वीसी ने होली के गीत गाकर होली सेलिब्रेशन को और चटपटा बना दिया। इस मौके पर जहां प्रो। ध्यानेंद्र, डॉ। अजय कुमार शुक्ला, डॉ। उमेश नाथ त्रिपाठी, डॉ। सुधीर कुमार श्रीवास्तव, डॉ। शरद मिश्रा व डॉ। धनजंय आदि टीचर्स मौजूद रहे। वहीं डीडीयू कर्मचारियों के बीच भी होली का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कर्मचारी संघ के मनीष त्रिपाठी ने जमकर रंग व गुलाल उड़ाए। इस मौके पर रामेश्वर पाण्डेय, महेंद्र सिंह व लाल बहादुर आदि कर्मचारी शामिल रहे। शाम के वक्त कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया, जिसका टीचर्स और कर्मचारियों ने जमकर लुत्फ लिया।