- पुलिस ने दर्जनभर लोगों को लिया हिरासत में

Meerut: होली के दौरान सोमवार को दर्जनों स्थानों जमकर लाठी-डंडे व पथराव हुआ, जिसमें करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कईयों को हिरासत में में भी लिया।

डांस के दौरान झगड़ा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पांडवनगर में डीजे पर डांस को लेकर अर्जुन व मोंटी में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी गई। पुलिस इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया। हालाकि बाद में उन्हे छोड़ दिया गया।

मारपीट में तीन घायल

मेडिकल थाना क्षेत्र के कलियागढी मोहल्ले में होली के हुड़दंग में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें नितिन, टिल्लू, राखी तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए मेडिकल भेजा। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर दो लोगों को हिरासत में लिया। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की शारदा रोड पर डीजे विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रथम पक्ष से अखिल व दूसरे पक्ष से फेरू नोटियाल घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी।

वर्जन

होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से बीता है। इक्का-दुक्का घटना हुई है। जिनकी पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

-आलोक प्रियदर्शी, एसपी सिटी