हिजाब को नहीं किया गया बैन
कानपुर। नीदरलैंड में संसद के ऊपरी सदन ने सार्वजनिक स्थानों पर चेहरा ढ़कने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने को मंजूरी दे दी है। इसमें बुर्का और नकाब जैसे कपड़े भी शामिल हैं। 'डेली मेल' के अनुसार, सदन ने मंगलवार को वोटिंग के बाद अपने देश में बुर्का और नकाब जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया। हालांकि प्रतिबंधित चीजों में हिजाब को शामिल नहीं किया गया है, जिससे केवल बाल को ढकते हैं। वहां की स्थानीय पार्टियों ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

गलियों में पहन सकती हैं महिलाएं बुर्का
बता दें कि फ्रांस और बेल्जियम की तरह नीदरलैंड में बुर्का और नकाब को सभी जगहों पर प्रतिबंधित नहीं किया गया है। इसे सार्वजनिक परिवहन, शिक्षा संस्थान, सरकारी भवन और स्वास्थ्य संस्थानों जैसे हॉस्पिटल तक ही सीमित रखा गया है। गलियों में महिलाएं बुर्का और नकाब का इस्तेमाल कर सकती हैं, हालांकि वहां भी पुलिस पहचान के लिए चेहरे से बुर्का और नकाब को हटवा सकती है।

इन देशों में पहले हो चुका है नकाब और बुर्का बैन
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले डेनमार्क में भी सार्वजनिक स्थलों पर इस्लामी नकाब और बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वैसे नीदरलैंड और डेनमार्क पहले ऐसे देश नहीं है, जिसने अपने यहां बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाया है। इससे पहले फ्रांस, बेल्जियम, बुल्गारिया और जर्मनी जैसे देश भी अपने यहां इन सब चीजों को बैन कर चुके हैं।

डेनमार्क ने बुर्के पर लगाई रोक, अगर पहना तो लगेगा इतने का जुर्माना

फर्जी खबरें रोकने के लिए यह देश फेसबुक पर लगा रहा एक महीने का प्रतिबंध

International News inextlive from World News Desk