कानपुर। जब विल स्मिथ ताजमहल पहुंचे तो तमाम फैंस उनके साथ फोटो खिंचवाने को बेताब हो उठे। हालांकि इसी कारण विल स्मिथ पूरी सिक्योरिटी के बीच ताजमहल की लव बेंच तक गए और वहां एक से बढ़कर एक फोटो पोज दिए।
ताजमहल की खूबसूरती देखकर विल स्मिथ पूरी तरह से क्रेजी हो गए थे। अपनी ताजमहल विजिट की तमाम खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं।
जबदरस्त सिक्योरिटी से घिरे विल स्मिथ ने ताजमहल की डायना सीट पर बैठकर स्टाइलिश पोज दिए। विल स्मिथ पहली बार इंडिया आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ समय मुंबई में बिताया
बता दें कि मुंबई विजिट के दौरान विल स्मिथ बॉलीवुड एक्टर्स करण जौहर और रणवीर सिंह से भी मिले। इसके अलावा विल स्मिथ ने करण जौहर की अंडर प्रोडक्शन मूवी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के एक गाने की शूटिंग में भी हिस्सा लिया। यानि कि वो इस सॉन्ग में टाइगर श्रॉफ के साथ ऑन स्क्रीन नजर भी आएंगे। ताजमहल में डायना सीट पर बैठकर विल स्मिथ ने योगा पोज भी दिया।
ताजमहल पहुंचे विल स्मिथ ने यहां अपनी सिक्योरिटी में लगे सुरक्षाकर्मियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाकर उन्हें भी खुश कर दिया।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ को इस एक्ट्रेस ने गिफ्ट कर दी थी अपनी मर्सिडीज कार, वजह है चौंकाने वाली
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk