LUCKNOW: यो यो हनी सिंह के शहर में पहले लाइव कंसर्ट में अव्यवस्था हावी रही। यो यो हनी सिंह के नाम के मुताबिक लोगों में इस लाइव कंसर्ट को लेकर कोई खास उत्साह नहीं देखने को मिला। रमाबाई मैदान में हुए इस लाइव कसंर्ट में पूरी तरह से अव्यवस्था हावी रही। लोगों के लिए लगाई गई सीटें भी नहीं भर पाई। करीब नौ बजे हनी सिंह जब स्टेज पर आये तो उसके बाद लोग रेलिंग कूद कर आगे आ गये।

जमकर झूमे लोग

रविवार को प्रसिद्घ रॉक स्टार यो यो हनी सिंह के साथ शहर के लोग जम झूमें। आशियाना में आयोजित यो यो हनी सिंह नाईट का आयोजन हुआ। अपने तय समय से तकरीबन डेढ़ घण्टे की देरी से हनी सिंह मंच पर पहुंचे। लेकिन उनके चाहने वाले उनके देर से आने के बावजूद उनके नाम का शोर मचा रहे थे। हनी सिंह ने चार बोटल वोदका , ब्लू आईज हिप्नोटाईज, देशी बीट वे , देसी कलाकार और अपनी फिल्म जोरावर के गाने गाये। हनी सिंह के साथ पॉप सिंगर अल्फाज ने हाय मेरा दिल हाय मेरा दिल गाना कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद हनी सिंह व अल्फाज ने हाई हील, धीरे धीरे से, आंखों आंखों, डोप शोप , पहली बात तो ये जो टिक टाक चलती है गाकर लोगों का जमकर मनोरंजन किया। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने हनी सिंह के साथ जमकर इंजाय किया।

खाली पड़ी रही कुर्सी

रैपर हनी सिंह के लाइव कंसर्ट को उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिले। रमाबाई में दर्शकों के लिए लगाई आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली रही। इसके अलावा पीछे के रो भी दर्शकों के इंतजार में खाली नजर आई। ज्यादातर लोग शो के बीच में रेलिंग को कूद कर अंदर आ गये।