इस वर्ष यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परोपकार करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे आप परिवार, समाज या मित्रों पर ध्यान देंगे।

Born Today : Alok Nath, Film Actor

 

मेष (Aries) : आज प्रगति करने की महत्वाकांक्षा होगी। जायदाद संबंधी समस्या के विषय में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। क्या न करें- आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

 

वृष (Taurus) : आज नौकरीपेशा वर्ग को नये अवसर मिलेंगे। इंसेन्टिव अथवा पुरस्कार स्वरूप पैसा मिलने की भी संभावना रहेगी। शांति बनाए रखें। क्या न करें- आज परेशानियों से ना घबराएं।

 

मिथुन (Gemini) : आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा। हांलाकि सफलता मिलने के कारण अहं की मात्रा बढ़ सकती है। क्या न करें- अनावश्यक खतरा मोल न लें।

 

कर्क (Cancer) : आज आपके कार्यक्षेत्र और पैसे के लेनदेन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ शांति से समय व्यतीत कर सकते हैं। क्या न करें- आज किसी विवाद में ना पड़े।

 

सिंह (Leo) : आज का पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। प्रेम, विद्या, संतान के विषय में शुभ निर्णय लेंगे। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप न ले ले, इसलिए सतर्क रहें।

 

कन्या (Virgo) : आज आपका मन प्रफुल्लित और आनंद में रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की आशा रख सकते हैं। क्या न करें- आज कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, उनसे सतर्क रहें।

दैनिक राशिफल 10 जुलाई 2018 : धनु राशि वाले... वाहन चलाते समय आज ना करें लापरवाही


बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जुलाई 2018 : सिंह राशि वालों को इस हफ्ते कोई रोक नहीं सकता और आपको?

तुला (Libra) : आज प्रेम-संबंधों में आप आगे बढ़ सकते हैं। प्रिय व्यक्ति के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए आपको उचित अवसर प्राप्त होगा। क्या न करें- आज जीवनसाथी के साथ बहस में ना उलझें।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज नए मित्रों के साथ मुलाकात होगी। कुछ लोगों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। मित्रमंडली में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज शेयर बाजार में निवेश करने से बचें।

 

धनु (Sagittarius) : आज आप अपने प्रॉपर्टी और वाहन के कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। नया मकान खरीदने या बेचने के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- आज वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें।

 

मकर (Capricorn) : आज प्रेम संबंधों में भी कड़वाहट का अनुभव होगा। आपके आर्थिक लाभ और परिवार से लाभ के मामले में वर्तमान समय उत्तम साबित होगा। क्या न करें- आज अपना राज ना खोलें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज जमीन-मकान से संबंधित अथवा प्रॉपर्टी के काम आसानी से पूरे कर सकेंगे। प्रॉपर्टी में पहले की किए गए निवेश के कारण अभी लाभ प्राप्त होगा। क्या न करें- क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

मीन (Pisces) : आज का दिन आपके लिए आर्थिक समृद्धि दिलाने वाला सिद्ध होगा। दूर स्थल से आपका कम्युनिकेशन बढ़ेगा। नई शुरुआत के लिए सक्रिय होंगे। क्या न करें- आज आत्मविश्वास ना खोएं।


साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 8 जुलाई से 14 जुलाई 2018 : मकर राशि वालों के लिए यह हफ्ता है बहुत सुखदायक, जानिए बाकी का हाल

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk