इस साल आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। भवन के रख-रखाव पर खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

Born Today : Ashutosh Rana, Film actor

मेष (Aries) : नूतन क्षेत्रों में व्यापारिक पहल को बल मिलेगा। यात्रा की बजाय घरेलू कार्यों पर ध्यान देंगे। क्या न करें- दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचें।

वृष (Taurus) : किसी को उधार में दी हुई राशि प्राप्त हो सकती है। देवस्थान की यात्रा के योग रहेंगे। प्रणय प्रकरणों में मधुरता रहेगी। क्या न करें- किसी को अपशब्द न कहें।

मिथुन (Gemini) : आज आप दूसरों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कुछ व्यावसायिक यात्राएं होंगी। आप अध्ययन में गहरी रुचि रखेंगे। क्या न करें- दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें।

दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2018 : मिथुन राशि वाले... दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की गलती ना करें

कर्क (Cancer) : आज आप जोश एवं उत्साह का अनुभव करेंगे, लेकिन क्रोध पर अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी। परिवार में माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। क्या न करें- दूसरों की बात सुने बिना अपनी बात की रट न लगाएं।

सिंह (Leo) : आज भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जिस कार्य में देरी हो उसमें निरंतरता बनाए रखें।

कन्या (Virgo) : आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। उसी मेहनत से आपकी सेहत पर भी असर पड़ेगा। क्या न करें- आज नवीन कार्य करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें।

तुला (Libra) : उत्पादन-निर्माण के कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। अपनी आय का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में अवश्य खर्च करें। क्या न करें- संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : अपने घर-परिवार पर ध्यान दें, उनके साथ समय बिताएं। अपने काम को लेकर आज लचीला होना बहुत आवश्यक है। क्या न करें- दूसरों की आवश्यकताओं को न समझने की गलती न करें।

धनु (Sagittarius) : आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपकी उत्सुकता भी चरम पर रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। क्या न करें- परेशानियों से भागे नहीं, उनका सामना करें।

दैनिक राशिफल 10 नवंबर 2018 : मिथुन राशि वाले... दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की गलती ना करें

मकर (Capricorn) : आज काम के बोझ से आप बहुत व्यस्त रहेंगे और तनाव भी महसूस कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ते रहने की ऊर्जा मिलती रहेगी। क्या न करें- किसी भी प्रकार का दु:साहस न करें।

कुंभ (Aquarius) : धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। निजी संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। क्या न करें- किसी भी कार्य में अति न करें।

मीन (Pisces) : किसी विशिष्ट व्यक्ति की राय लाभकारी होगी। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। एकाग्रचित होकर कार्य करें। क्या न करें- मित्रों के साथ सिर्फ समय बिताएं उनसे कोई राय न मांगें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 04 से 10 नवंबर : दिवाली वीक में क्या है आपके लिए खास? जानिए जरा

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 04 नवंबर से 10 नवंबर : मीन राशि वालों... बिजनेस के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा और समय आपके अनुकूल है

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk