कैसा रहेगा ये साल- इस वर्ष कार्य में प्रगति आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कर्ज की स्थिति से राहत मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए समय सहयोगवादी रहेगा.स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल स्थिति पाएंगे। स्त्री पक्ष के मामलों में सहयोग के साथ लाभजनक स्थिति में रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगा। दुर्गा सप्तशती का दिन में 1 बार पाठ करें

Born Today : Avneet Kaur, TV actor

दैनिक राशिफल 13 अक्‍टूबर 2018 : सिंह राशि वाले... आाज धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे

मेष (Aries) : आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान में संयम रखें। क्या न करें- आज त्वचा संबंधी रोग भी आपको कभी-कभार परेशान कर सकता है। नियमित रूप से रोज सुबह पक्षियों को दाना डालें।

वृष (Taurus) : आज मानसिक रुप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी। क्या न करें - आज जो भी कहना है उसे सीधे और स्पष्ट रुप से कहें। बुरे मित्रों की संगत से खुद को बचाकर रखें। छति हो सकती है।

मिथुन (Gemini) : आज परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा।मानसिक आवेग और प्रतिकूलताओं में वृद्धि से आपका दिन व्यग्रतापूर्ण बीतेगा। क्या न करें- आज खर्च पर नियंत्रण रखें। पक्षियों से प्रेम करें, जीवन में कुछ उतार चढाव संभावित हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें।

कर्क (Cancer) : आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए योग्य है और, प्रियपात्र के साथ रोमांचक पल का आनंद ले पाएँगे। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे। फास्ट फूड खाने से कुछ समस्याएं हो सकती है। पेट की बीमारी होने की भी संभावना है।

सिंह (Leo) : आज दफ्तर में सहकर्मीयों से अच्छा सहकार मिलेगा।स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी।मायके से समाचार आने के योग है। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। क्या न करें- आज आप की मनपसंद का व्यक्ति आपके निकट होने पर भी आप प्यार का इजहार नहीं कर सकेंगे। वाणी में अहं भाव व स्वभाव में उग्रता रहने की संभावना है।

दैनिक राशिफल 13 अक्‍टूबर 2018 : सिंह राशि वाले... आाज धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे

कन्या (Virgo) : आज नए वस्त्रों की खरीदी एवं वस्त्रालंकार के योग हैं। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान – सन्मान मिलेगा। अच्छे भोजन एवं वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। क्या न करें- आज आए दिन कामों में निष्फलता मिलने से कामकाज में परिवर्तन या नौकरी में परिवर्तन की इच्छा उत्पन्न हो सकती है। कोई बड़ा जोखिम या कदम उठाने से बाज आने से बचें।

तुला (Libra) : आज कोई भी नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए योग्य है। राज्य तथा सरकार विरोधी प्रवृतियों से दूर रहें ओर विवादों में न उलझें। क्या न करें- आज एकाग्रता बनाए रखें। किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिर्फ उसी पर एकाग्र होकर कार्य करें।लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे।

वृश्चिक (Scorpio) : आज धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। आपमें आज क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए आपको सावधान रहे। विदेश में रहनेवाले स्वजनों के समाचार मिलेंगे। क्या न करें- एकाग्रता बनाए रखें।किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिर्फ उसी पर एकाग्र होकर कार्य करें।लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे।

धनु (Sagittarius) : आज परिवारजनों के साथ मुक्त मन से बातचीत होगी। घर की सज्जा में रुचि लेकर कुछ नया करेंगे। कार्य संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। क्या न करें- भागीदारी के कार्यों अथवा कोई नया करार करने हेतु वर्तमान समय में थोड़ा सतर्कता बरतनी जरूरी है। धोखाधड़ी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी वहीँ खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज अपना धन किसी को उधार ना दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो उसे जल्दी वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।

दैनिक राशिफल 13 अक्‍टूबर 2018 : सिंह राशि वाले... आाज धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे

कुंभ (Aquarius) : इस सप्ताह मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। मित्रों से लाभ होगा। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी। क्या न करें- आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है,ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें।

मीन (Pisces) : आज आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएँगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 अक्टूबर : इस राशि के लोग बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं और आप?

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 07 से 13 अक्टूबर : कर्क राशि वाले... व्यापारी और नौकरी वालों के लिए अच्छा रहेगा सप्ताह, पीठ पीछे बात करने वालों से बचें

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk