इस सप्ताह काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आप मेहनत करते रहें। आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर कर लें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। इस साल रुका धन मिलेगा।

Born Today : Himesh Reshammiya, Music Director & Actor

मेष (Aries) : आपके तमाम कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। कार्य बोझ से आज शारीरिक थकान महसूस करेंगे। क्या न करें- आज कोई झूठा वादा ना करें, अन्यथा आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है।

 

वृष (Taurus) : आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। ऊर्जावान बनने का प्रयत्न करेंगे। क्या न करें- आपने गुस्से को खुद पर हावी ना होने दें। किसी भी कार्य को विनम्रता से करें।

 

मिथुन (Gemini) : आपको अपने लोगों के बीच अच्छे कार्य करने से प्रसिद्धि मिलेगी। आज मान-सम्मान बढ़ेगा। क्या न करें- आज ध्यान रखें कि जल्दी में पैसे बनाने के चक्कर में कहीं फंस न जाएं।

 

कर्क (Cancer) : किसी पुराने फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज के दिन इसके लिए प्रयास करें। क्या न करें- आज धैर्य और संयम के बिना कोई काम ना करें।

 

सिंह (Leo) : आज नौकरी, व्यवसाय के लिए शुरुआत का दौर लाभप्रद रहेगा। प्रिय पात्र के साथ यादगार पल बिताएंगे। क्या न करें- इस समय किसी भी फालतू खर्च से बचें।

 

कन्या (Virgo) : नए विचारों के प्रभाव से आज के दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आपके लिए नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। क्या न करें- आज धोखा मिल सकता है, अत: दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न रखें।

 

तुला (Libra) : आज कुछ नए विचार मन में उत्पन्न हो सकते हैं। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी होगा। क्या न करें- आज गुस्से पर नियंत्रण रखें।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। इनका सहयोग लें और अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं। क्या न करें- आज किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों।

 

धनु (Sagittarius) : आज कोई भी वित्तीय योजना आपके समक्ष आए तो कल के बारे में सोच कर आगे बढ़ें। क्या न करें- आज संपत्ति के दस्तावेज में हस्ताक्षर या मुहर लगाते समय असावधानी ना बरतें।

 

मकर (Capricorn) : आज दोस्तों और परिजनों को साथ की जरूरत है। करियर में अच्छी ग्रोथ महसूस करेंगे। क्या न करें- आज माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति असावधानी ना बरतें, नहीं तो समस्या आ सकती है।

दैनिक राशिफल 23 जुलाई 2018 : कुंभ राशि वाले... जोश में आकर कोई गलत कदम ना उठाएं

कुंभ (Aquarius) : आज कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट या काम को शुरू करने के लिए समय शुभ है। क्या न करें- आज जोश में आकर किसी प्रकार का कोई गलत कदम ना उठाएं।

 

मीन (Pisces) : आज परिवार में आनंदपूर्वक माहौल बनेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। व्यापार संबंधित काम से बाहर जाएंगे। क्या न करें- आज किसी भी कार्य में असंयम ना बरतें।


बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 जुलाई 2018 : तुला राशि वाले... इस हफ्ते गुप्त सौदे और मुलाकात करेंगे और आप? जानिए यहां

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 22 से 28 जुलाई 2018 : नौकरी-पेशा लोगों के लिए शानदार रहेगा यह हफ्ता!

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk