इस साल आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और आर्थिक व प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे। आपके खुशनुमा मिजाज की सराहना होगी। कुछ सरप्राइज इस साल आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

Born Today : Raj Babbar, Actor

 

मेष (Aries) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

 

वृष (Taurus) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं।

 

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें।

 

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें-शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।

 

सिंह (Leo) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर असावधान न हों।

 

कन्या (Virgo) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

दैनिक राशिफल 23 जून 2018 : मकर राशि वालों की यात्रा होगी सुखद और मनोरंजक

तुला (Libra) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नयी जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जायेगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता का सहयोग मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

 

धनु (Sagittarius) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

 

मकर (Capricorn) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें।

 

मीन (Pisces) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें।


बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 17 जून से 23 जून 2018 : तुला राशि वालों के लिए आ रहा है अच्छा समय

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk