इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। यह साल आपके लिए काफी सकारात्मक साबित होगा।

Born Today: Karishma Kapoor, Bollywood Actress

 

मेष (Aries) : आज आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें।

 

वृष (Taurus) : परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

 

मिथुन (Gemini) : आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।

 

कर्क (Cancer) : आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

 

सिंह (Leo) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

 

कन्या (Virgo) : आज कुछ लाभ के योग हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठाएं।

दैनिक राशिफल 25 जून 2018 : कन्‍या र‍ाशि वाले लोग आर्थिक मामलों में आज ना उठाएं जोखिम

तुला (Libra) : आज आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

 

वृश्चिक (Scorpio) : आज घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

 

धनु (Sagittarius) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों की गाड़ी या वस्त्रों का उपयोग आज ना करें।

 

मकर (Capricorn) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार का लांग टर्म निवेश न करें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज परिवार में हंसी-ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

 

मीन (Pisces) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk