यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। कामकाज बढ़ाने में सफल होंगे। कार्यस्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है।

Born Today : Yash Chopra, Film Director

मेष (Aries) : आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। अपने काम में आपका पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। मेहनत की अधिकता रहने वाली है। क्या न करें- आज दूसरों पर कटाक्ष न करें।

वृष (Taurus) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। किसी की बातों से आप आहत हो सकते हैं, लेकिन उसे तवज्जो न दें। क्या न करें- बाहरी खान-पान से परहेज करें।

मिथुन (Gemini) : आज आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- आपसी बातचीत में छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।

कर्क (Cancer) : परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे, जिसमें आपकी भी भागीदारी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को आज न करें। क्या न करें- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को तवज्जो न दें।

सिंह (Leo) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा स्थितियों पर विजय पाने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- किसी वाद-विवाद में न पड़ें।

दैनिक राशिफल 27 सितंबर 2018 : सिंह राशि वाले... आज किसी वाद-विवाद में न उलझें

कन्या (Virgo) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो विरोधियों से सामना होगा। शुरुआत में दिक्कत अधिक होगी। क्या न करें- आज मानसिक चिंता को तवज्जो न दें।

तुला (Libra) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज मन को भटकने न दें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। क्या न करें- सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

धनु (Sagittarius) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज काम में कोई लापरवाही न बरतें।

मकर (Capricorn) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति है। क्या न करें- आज किसी पर भी आंखें बंद कर भरोसा न करें।

दैनिक राशिफल 27 सितंबर 2018 : सिंह राशि वाले... आज किसी वाद-विवाद में न उलझें

कुंभ (Aquarius) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज कोई बड़ा फैसला न लें।

मीन (Pisces) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। व्यय समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- आज अपने लक्ष्य से भटकें नहीं।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 सितम्बर : कन्या राशि वाले... अधिक पैसे कमाएंगे और कोई मौका नहीं चूकेंगे

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 23 से 29 सितम्बर 2018 : मकर राशि वाले... अपने काम पर फोकस रखें, मिल सकते हैं शानदार ऑर्डर

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk