इस नूतन वर्ष व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यापार में नए एवं लाभदायी प्रस्ताव मिलेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। आपमें नए आयाम बनाने की प्रेरणा जागृत होगी। अनुभव से आर्थिक मामलों का सहयोग प्राप्त करेंगे।

Born Today : Harbhajan Singh, Cricketer

 

मेष (Aries) : आज का दिन शारीरिक व मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। क्या न करें- आज संपत्ति से जुड़े मसलों में ज्यादा जल्दबाजी नहीं करें।

 

वृष (Taurus) : अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार में उल्लास का माहौल रहेगा। क्या न करें- आज अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें।

 

मिथुन (Gemini) : आज माता या पिता की तबीयत खराब हो सकती है। आपका समय आनंद-प्रमोद में बीतेगा। क्या न करें- आज अपने मित्रों से किसी प्रकार का विवाद न करें।

 

कर्क (Cancer) : आज सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। क्या न करें- आज किसी बात को लेकर समस्या आ सकती है, इसलिए विवादों से दूर रहें।

 

सिंह (Leo) : आज शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का आपको अनुभव होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचेंं।

 

कन्या (Virgo) : आज आप दुर्घटना से बचकर चलिएगा। बाहर के खान-पान से भी सेहत बिगडऩे की संभावना है। क्या न करें- आज व्यावसायिक मामलों में धैर्य न खोएं।

 

तुला (Libra) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

दैनिक राशिफल 3 जुलाई 2018 : धनु राशि वालों...आज अनावश्यक विवादों से बचिए,वर्ना....!!!


बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई 2018 : कुंभ राशि वालों को मिलने वाली है बेहतरीन सफलता, जानिए अपना भी हाल

वृश्चिक (Scorpio) : आज आर्थिक योजना बनाने का यह शुभ समय है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से सफलता जरूर मिलेगी। क्या न करें- आज किसी उच्च अधिकारी से बौद्धिक चर्चा न ही करें।

 

धनु (Sagittarius) : आज मित्रों-परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। क्या न करें- आज आप किसी भी प्रकार के अनावश्यक विवादों से बचें।

 

मकर (Capricorn) : आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं तो बिना सोचे-समझे निर्णय न लें।

 

कुंभ (Aquarius) : आज आप आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज छोटी बात भी कहीं बड़ा रूप न ले ले, इसलिए लापरवाही न करें।

 

मीन (Pisces) : आज व्यवसायी और व्यापारी वर्ग के लिए प्रात: काल का समय अनुकूल नहीं है। क्या न करें- आज घर में किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मकता से दूर रहें।


साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 1 जुलाई से 7 जुलाई 2018 : मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेगें... और आपके?

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk