इस साल पारिवारिक मामलों में मिलाजुला साल रहेगा। आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले के कारण मन चिंतित रह सकता है। जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है।

Born Today : Charlize Theron, Film Actress

दैनिक राशिफल 7 अगस्‍त 2018 : कुंभ राशि वाले... आज कोई नया काम न करें शुरू

मेष (Aries) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद उभरने का योग बन रहा है। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। क्या न करें-आज खुद को अशांत और असहज न होने दें।

वृष (Taurus) : आज विद्यार्थीगण प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, ज्यादा सोचें नहीं।

मिथुन (Gemini) : विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य, नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। क्या न करें- यात्रा से पहले वाहन को भली-भांति जांच लें, लापरवाही न करें।

कर्क (Cancer) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज खरीदारी में लापरवाही न बरतें।

सिंह (Leo) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo) : आज भाग्यवश साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च वर्ग के लोगों से संपर्क बढ़ेगा। क्या न करें- अधीनस्थों को नुकसान न पहुंचाएं।

तुला (Libra) : आज बड़े भाई और पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज कुछ समय के लिए किसी से न उलझें।

धनु (Sagittarius) : आज कुछ लाभ के योग बन रहे हैं। यदि विदेशी कारोबार से जुड़े हैं, तो लाभ के योग हैं। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। पिता से अनबन न करें।

मकर (Capricorn) : आज अचानक गुस्सा आएगा, परन्तु जल्द ही वह शांत भी हो जायेगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। क्या न करें- आज परिवारवालों के साथ कोई विवाद न करें।

दैनिक राशिफल 7 अगस्‍त 2018 : कुंभ राशि वाले... आज कोई नया काम न करें शुरू

कुंभ (Aquarius) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अच्छे समय के बावजूद अपनी सेहत का ध्यान रखें। क्या न करें- आज कोई भी नया काम शुरू न करें।

मीन (Pisces) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रुख न अपनाएं।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 5 अगस्त से 11 अगस्त 2018 : मेष राशि वालों के रोमांटिक जीवन में हलचल रहेगी... और आपके

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk