-चिलचिलाती धूप ने किया परेशान, लोग घरों में ही रहे

-पछुआ हवाओं के जोर ने बढ़ायी तल्खी, पुरवा चले तो बरस सकते हैं बादल

VARANASI: मौसमी मिजाज में बदलाव की उम्मीद रखना अभी थोड़ी जल्दीबाजी हो सकती है। जी हां, मौसम का रुख अभी कुछ दिन और तल्ख रहने की ाशंका है। पिछले दिनों से जारी तल्खी का आलम बदस्तूर जारी है। हवा कभी पुरवा तो कभी पछुआ रुख अपना रही है। पुरवा हवा चलते ही नमी बढ़ जा रही है और इससे बन रहा उमस। ऐसे में सूरज का तपाना बढ़ जा रहा है और लोगों को चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। धूप इतनी तेज रही कि लोग घरों में ही कैद होकर रह गये।

उमस ने भी किया परेशान

हवा के पुरवा रुख के चलते नमी में तेजी दिखी और इसका असर उमस के रूप में सामने आया। लोग पसीने पसीने होते रहे। मौसम वैज्ञानिक जो पहले मौसम में बदलाव का संकेत बता रहे थे हवा के रुख को देखते हुए अब तल्खी बरकरार रहने की बात कहने लगे हैं। प्रो। एसएन पाण्डेय ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव तभी आएगा जब हवा का रुख पुरवा रहेगा। इससे बंगाल की खाड़ी से नमी के आने का क्रम बनेगा और लोकल हीटिंग से मेल के बाद ही मौसम करवट लेगा।

सड़क पर दिखा सन्नाटा

सूरज की तल्खी का असर रहा कि सड़क पर सन्नाटे का आलम तारी रहा। हालांकि संडे के चलते मार्केट भी बंद था। पर लोग जरूरी काम होने के बावजूद भी घर से बाहर निकलने से बचते रहे। कहीं कहीं लोकल फाल्ट के चलते बिजली की सप्लाई भी बाधित रही। इसके चलते लोगों को गर्मी ने कुछ अधिक ही परेशान किया। बच्चे और बूढ़ों के लिए तो मौसम कहर ढाने वाला साबित होता दिखा। शाम होने के बावजूद खेल के मैदान में बच्चों की संख्या कम ही रही।

टेंप्रेचर में दिखी बढ़त

ख्ब् घंटे में मैक्सिमम टेंप्रेचर दशमलव नौ डिग्री बढ़कर ब्ख्.म् से ब्फ्.भ् तथा मिनिमम टेंप्रेचर दशमलव तीन डिग्री गिरकर ख्9.म् से ख्9.फ् डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मैक्सिमम टेंप्रेचर ब्फ् से 79 व न्यूनतम स्तर फ्0 से क्9 फीसद पर पहुंच गया।