- एक कर्मचारी को सीएल पर स्पष्टीकरण मांगने पर हुआ विवाद

- धरने पर बैठ कर्मचारी, आपसी समझौते के बाद काम पर लौटे

<- एक कर्मचारी को सीएल पर स्पष्टीकरण मांगने पर हुआ विवाद

- धरने पर बैठ कर्मचारी, आपसी समझौते के बाद काम पर लौटे

GORAKHPUR:

GORAKHPUR: कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने पर सेल्सटैक्स अधिकारी को कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मंगलवार को शाम को फ् बजे अभद्रता के विरोध में जमकर हंगामा काटा। अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद नाराज कर्मचारी धरने पर बैठ गए।

सीएल को लेकर विवाद

सेल्स टैक्स विभाग में तैनात क्लर्क अनिल कुमार यादव दो दिन की सीएल लेकर वापस आए। जिस पर खंड क्ख् के डिप्टी कमिश्नर रामकेश्वर प्रसाद ने बगैर बताए सीएल लेने पर स्पष्टीकरण मांग लिया। जिस पर उन्होंने कहा कि सीएल कभी भी ले सकते हैं। स्पष्टीकरण क्यों दें। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि सेल्सटैक्स के सभी अधिकारी और कर्मचारी वहां मौजूद हो गए और दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया, कर्मचारी धरने पर बैठ गए। कुछ देर बार अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में समझौता हुआ, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

विभाग में समस्याओं का अंबार

सेल्स टैक्स विभाग में समस्याओं को अंबार लगा हुआ है। कर्मचारी नेता बालचंद का कहना है कि ऑफिस की बिल्डिंग केवल देखने में सुंदर है, अंदर कुछ भी नहीं है। पानी पीने के लिए कर्मचारियों को तरसना पड़ जाता है। गंदगी की स्थिति यह है कि सप्ताह बीत जाते हैं, लेकिन सफाई नहीं होती है। कर्मचारियों को अपना टेबल खुद ही साफ करना पड़ता है। हम इसी बात का विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ऑफिस के रख-रखाव और सुविधाओं के लिए प्रशासन की तरफ से चार लाख रुपए मिले थे, लेकिन एक लाख रुपया ही खर्च हुआ तीन लाख कहां गया पता ही नहीं है।

हंगामा होने की सूचना मिलने पर मैं मौके पर गया था। वहां कर्मचारियों की जो प्रॉब्लम थी उसको सुना। पानी की दिक्कत एक से दो दिन में सही हो जाएगी। वॉटर कूलर कंपनी के कर्मचारी को बोल दिया गया है।

अमित कुमार पाठक, डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) सेल्स टैक्स

सेल्स टैक्स में कर्मचारियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। स्थिति यह है कि पीने के पानी तक इतने बड़े आफिस में उपलब्ध नहीं है। अधिकारी इतने मनमाने हो चुके हैं कि कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर देते हैं। ऐसे कर्मचारियों पर कोई लगाम लगाने वाले नहीं है।

बालचंद, कर्मचारी नेता, सेल्सटैक्स