होटल कर्मचारी पर विदेशी महिला ने बेटी से छेड़खानी का लगाया आरोप

पुलिस ने आरोपी होटल कर्मचारी के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

ALLAHABAD: एक तरफ देश व प्रदेश की गवर्नमेंट कुंभ की तैयारियों को लेकर दिन रात एक किए हुए हैं। पर्यटन विभाग विदेशी सैलानियों को लुभाने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा है। दूसरी तरफ यहां आने वाली विदेशी किशोरी के साथ होटल में ही छेड़छाड़ हो जा रही है। घटना होटल कान्हा श्याम में आठ अगस्त की है। विदेशी महिला की तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने होटल कर्मचारी सतीश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

होटल के कमरे में की छेड़खानी

स्पेन की एक महिला बेटी के साथ संगम नगरी घूमने आयी है। 8 अगस्त को उसने होटल कान्हा श्याम में रूम बुक किया। उसे 502 नंबर रूम मिला। बेटी कमरे में सामान रखने गई तो पीछे से होटल का कर्मचारी सतीश कुमार भी रूम में घुस गया और अश्लील हरकतें करने लगा। बेटी ने इसकी जानकारी मां को दी वह उसे लेकर सिविल लाइंस थाना पहुंची और एफआईआर दर्ज कराया।