vidhyaram.narwar@inext.co.in

AGRA (27 Dec.): नया साल का जश्न पर कहीं आतंक का साया न पड़ जाए, इसलिए प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। ताजनगरी में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन के आला अफसरों ने शहर भर के सभी होटल संचालकों से सुरक्षा बंदोबस्त के संदर्भ में तत्काल अपडेट मांगी है। संचालकों को नोटिस का जवाब 29 दिसंबर तक देना है। इधर, संचालक भी अपनी तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बरते हुए हैं।

वीवीआईपी एरिया में ज्यादा खतरा

आगरा विश्वप्रसिद्ध इमारत ताज महल के कारण काफी महत्वपूर्ण शहर है। देशी-विदेशी पर्यटक यहां पर शहर की आलीशान होटलों में 'न्यू ईयर सेलीबे्रट करते हैं। थर्टी फ‌र्स्ट से जश्न स्टार्ट हो जाता है। लिहाजा आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए ये पार्टियां सॉफ्ट टारगेट बन सकती है। इस आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के आला अधिकारी टेंशन में होने के साथ ही अलर्ट भी हैं। वह इस खतरे को कम करने के उपाय खोज रहे हैं। न्यू ईयर की पूर्व संध्या से शुरू होने वाले जश्न के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन के आला अफसरों ने शहर के तमाम नामचीन और अन्य छोटे-बड़े होटल संचालकों को इस संदर्भ में एक नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस के जरिए सूचना मांगी है कि उनके पास सुरक्षा के कितने व्यापक और कारगर इंतजाम हैं। ताकि यदि कोई घटना होती है तो उससे तत्काल निपटा जा सके। फतेहाबाद रोड और माल रोड की तरफ ज्यादा लग्जरी होटल हैं। कई नामचीन होटल यहीं पर स्थित हैं। इनमें न्यू ईयर के लिए अभी से तैयारियां चल रही हैं। लिहाजा सुरक्षा में सेंध का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अपर जिलाधिकारी नगर ने शहर की प्रमुख होटलों को पत्र लिखकर पुख्ता सुरक्षा रखने के फरमान भी दिए हैं।