19 साल का लड़का आज हो गया परिपक्व

एक कार्यक्रम के दौरान कुंबले ने कहा कि विराट कोहली सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और कप्तान हैं। कुंबले मानते हैं कि विराट कोहली ने पिछले कुछ सालों में अपने खेल को काफी निखारा है। एक 19 साल का लड़का जो अंडर-19 वर्ल्डकप जीतने के बाद पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के लिए खेलने आया था। जिसके बाद कोहली ने कभी मुड़कर नहीं देखा। वह लगातार एक से बढ़कर एक बेहतरीन इनिंग्स खेलते गए। उनके जैसा जज्बा, प्रेरणा और प्रतिबद्धता देखना बेहतरीन है।

पहले कोहली फिर धोनी को लेकर ये क्‍या कह गए अनिल कुंबले

सीनियर खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

कोहली की तारीफ करने के बाद कुंबले ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी क्षमता को खूब सराहा। कुंबले ने कहा कि और ऐसा ही धोनी के साथ है, रांची जैसे छोटे शहर से आकर कोई खिलाड़ी देश का नेतृत्व करेगा। यह किसी ने नहीं सोचा था। धोनी की अगुवाई में भारत ने आईसीसी के सभी बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। और जिस तरह उसने टीम की अगुआई की, कप्तान के रूप में 10 साल, यह बेहद मुश्किल था। कुंबले ने उस समय का जिक्र किया जब सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज धोनी की कप्तानी में खेले थे! उन्होंने कहा कि धोनी ने उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही नहीं कराया बल्कि टीम के लिये भी यह सर्वश्रेष्ठ रहा। नंबर एक टेस्ट टीम के तौर पर ही नहीं बल्कि बाद में विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी और अन्य कई जीत के बाद भी यह अच्छा रहा जिसमें वह टीम का हिस्सा रहा था। उन्होंने धोनी के कप्तानी से हटने के समय की भी प्रशंसा की।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk