एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ चर्च में प्रार्थना करने गया। संडे का दिन था और प्रार्थना जारी थी कि तभी उस व्यक्ति के मोबाइल फोन की घंटी बज गई। प्रार्थना के बीच में ऐसा विघ्न किसी को पसंद नहीं आया। व्यक्ति के सामने अजीब स्थिति हो गई। सबसे पहले चर्च के पादरी ने उसे डांट लगाई। फिर प्रार्थना के बाद लोगों ने उसे प्रार्थना में शांति भंग करने के कारण समझाना शुरू कर दिया कि तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। उस व्यक्ति की पत्नी तो घर पहुंचने तक उसे लेक्चर देती रही कि वह कितना केयरलेस है, उसे जरा भी ध्यान नहीं रहता।

इतना सुनने के बाद तो उस व्यक्ति के चेहरे पर शर्म, उलझन और अपमान झलकने लगा। इसके बाद उसने कभी चर्च की सीढ़ियों पर कदम नहीं रखा। चूंकि वह उस दिन बहुत परेशान था, तो शाम को वह बार पहुंचा। उसके डर का आलम यह था कि वह वहां भी नर्वस महसूस कर रहा था। गलती से टेबल पर उसका ड्रिंक गिर गया। वेटर ने आकर माफी मांगी और उसे खुद को साफ करने के लिए नैपकिन उपलब्ध कराया।

स्वीपर ने फ्लोर साफ किया। फीमेल मैनेजर ने उसे कॉप्लीमेंट्री ड्रिंक ऑफर किया। मैनेजर ने उसे गले लगाते हुए कहा परेशान न हों, गलतियां किससे नहीं होती। उस दिन के बाद से वह व्यक्ति रोज बार जाने लगा।

डील करने का तरीका होता है महत्वपूर्ण

फ्रेंड्स, ऐसा हम सभी के साथ होता है। गलतियां किससे नहीं होतीं, लेकिन गलतियों के बदले आपको कैसे ट्रीट किया जाता है, यह बहुत मायने रखता है। चर्च में व्यक्ति की एक गलती के लिए उसे सबकी बातें सुननी पड़ीं, तो उसने तय कर लिया कि वह अब चर्च कभी नहीं जाएगा। दूसरी तरफ बार में उसके साथ मित्रवत व्यवहार हुआ। उसे न केवल उसकी गलतियों के लिए माफ कर दिया गया, बल्कि उसे बुरा न लगे इसकी भी कोशिश की गई। नतीजा यह हुआ कि वहां के माहौल से खुश होकर वह हर रोज बार जाने लगा।

प्रबंधन यही कहता है कि गलतियां करने के बाद लोगों से आप किस तरीके से डील करते हैं, वह तरीका ही आपको अलग बनाता है।

काम की बात

1. किसी की गलतियों पर उसके साथ आप कैसे डील करते हैं, यही आपको अलग करता है।

2. आपकी सीख, प्रेम और भरोसा ही गलती करने वालों को दिशा दे सकता है।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk