1 - मेष

आपकी राशि कहती है आप इतने रोमैंटिक व्यक्ित नहीं है। आपको छेड़खानी करने में ज्यादा मजा आता है। हां, वो बात और है कि आप जब किसी सामने वाले को छेड़ते हैं, लेकिन उससे अगर ज्यादा लगाव लगा बैठते हैं तो वो रोमांस में बदल जाता है।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

2- वृष

आप स्वभाव से बहुत रोमैंटिक हैं। आपको आपके पार्टनर के साथ घूमना-टहलना बहुत पसंद है। सर्दियों के मौसम में आपको आग तापते हुए घंटों अपने पार्टनर के साथ बैठकर गपशप करना बहुत अच्छा लगता है।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

3- मिथुन

आप स्वभाव से थोड़ा सीरियस हैं। ऐसे में आप रोमांस की बहुत ज्यादा परवाह नहीं करते। हां, कई जगह पर आप प्यार का दिखावा जरूर कर सकते हैं। आपको इसके लिए जरूरत नहीं कि आप प्यार का सच्चा अहसास करें।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

4- कर्क

आप स्वभाव से बहुत ही ज्यादा रोमैंटिक हैं। आपको अपने पार्टनर के साथ सूरज की खुली रोशनी में सोना, कैंडल लाइट डिनर जैसी चीजें बहुत पसंद हैं। प्यार के नाम पर आपको किसी से डर नहीं लगता। वैसे ये ठीक भी है। प्यार जिंदगी के लिए बहुत जरूरी भी है।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

5- सिंह

आपको आपकी कला और भाषा में प्यार का प्रदर्शन करना और प्यार जताना बहुत अच्छा लगता है। आपको प्यार पर विश्वास हे, लेकिन से विश्वास के काबिल होना भी चाहिए। आपको उस रोमांस से नफरत है जो सिर्फ टाइम पास और अपने मतलब के लिए किया जाता है।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

6- कन्या

आपको एक अच्छे रिश्ते, अच्छी बातचीत के लिए रोमांस की जरूरत नहीं है। ये आपके लिए महज ड्रामे से ज्यादा और कुछ नहीं। आपके हिसाब से रोमांस हमारे रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों में होना चाहिए। जैसे, आपकी मुस्कुराहट में, फोन कॉल में, कॉम्प्लीमेंट में।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

7- तुला

सारी राशियों के बीच आप सबसे ज्यादा रोमैंटिक माने गए हैं। आप प्यार को बहुत अच्छे से समझते हैं। सिर्फ यही नहीं आपको ये भी बहुत अच्छे से पता है कि आपको कब और क्या देना है अपने प्यार को उसको खुश करने के लिए।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

8- वृश्चिक

आप अपने पार्टनर के साथ अविश्वसनीय रूप से रोमैंटिक हैं। आप उसको प्यार की हद तक प्यार करना जानते हैं। इसके बावजूद आप उसका इजहार करने में पीछे रह जाते हैं। आप चाहते हैं कि पार्टनर से इजहार करने के लिए उसको फूल दें, कुछ गिफ्ट दें, लेकिन आप हमेशा ही भूल जाते हैं।  

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

9- धनु

आप हर तरह से रोमैंटिक हैं। आप अपने पार्टनर के साथ हर जरूरी तारीख को सेलीब्रेट करना नहीं भूलते। हालांकि कभी-कभी प्यार का इजहार करने में आप ओवर भी हो जाते हैं। उस समय वो नकली लगने लगता है। फिर भी वो दिल की गहराई से होता है।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

10- मकर

आप रोमांस की परवाह नहीं करते। इतना ही नहीं आपको तो रोमैंटिक मूवीज से भी परहेज है। आपको चीजें पूरी तरह से सीधी और सॉलिड पसंद हैं। इनमें रोमांस का तड़का आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वहीं आप अपने पार्टनर के लिए आप जरूरत नहीं समझते अपने प्यार को साबित करने की।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

11- कुंभ

आप स्वभाविक रूप से रोमैंटिक नहीं हैं। हां, अपने दोस्तों के साथ रात में एंज्वाय करना आपको जरूर पसंद है। आपको आपके दोस्तों के बीच जन्मदिन और एनिवरर्सी डेट भूलने के लिए ज्यादा याद किया जाता है। इसके बावजूद आप एक रोमैंटिक हॉलीडे बिता सकते हैं।   

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि

12- मीन

आप बहुत ज्यादा रोमैंटिक हैं। आपको अपना हर दिन बेहतर बनाने की कला बहुत अच्छे से आती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर से भी यही उम्मींद करते हैं। आपको आपकी जिंदगी में ढेर सारे प्यार की जरूरत महसूस होती है। कभी-कभी जब आपको रोमांस नहीं मिलता तो आप दिल से इसकी जरूरत भी महसूस करते हैं।

कितने रोमैंटिक हैं आप! देखिए क्‍या कहती है आपकी राशि