साउथ अफ्रीका में भारत का अपमान

भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है। भारत यहां करीब 56 दिनों तक मैच खेलेगा, जिसमें कि टेस्ट, वनडे और टी-20 सभी मैच शामिल हैं। इस दौरे का आगाज 5 जनवरी को खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगा। केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच से ठीक एक दिन पहले कुछ ऐसा हुआ, जिससे हर हिंदुस्तानी आगबबूला हो जाएगा। आपको बता दें किसी भी मैदान पर जब कोई इंटरनेशनल मैच आयोजित किया जाता है, तो स्टेडियम में मेहमान टीम, मेजबान टीम और स्थानीय क्रिकेट बोर्ड का झंडा जरूर लगता है। साउथ अफ्रीका का तो झंडा सही लगा, लेकिन भारत का तिरंगा झंडा उल्टा लगा दिया।

केपटाउन टेस्‍ट से पहले भारत का अपमान,मैदान पर दो घंटे लहराता रहा उल्‍टा तिरंगा

दो घंटे तक लहराता रहा उल्टा तिरंगा

करीब दो घंटे तक न्यूलैंड्स स्टेडियम पर उल्टा तिरंगा झंडा लहराता रहा। भारतीय टीम और टीम प्रबंधन का ध्यान इस ओर नहीं गया। बाद में कुछ पत्रकारों ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को जाकर इसकी जानकारी दी, तब जाकर झंडा सीधा किया गया। हैरानी की बात यह है कि झंडा लगाने वालों को यह नहीं पता था कि सीधा-उल्टा किधर है। उन्हें इस बात की किसी ने जानकारी नहीं दी। ऐसे में इसका जिम्मेदार सीधे तौर पर भारतीय टीम मैनेजमेंट का मानना चाहिए, जिनकी एक चूक से देश का अपमान हो गया।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk