(1) Go the random way :-
पासवर्ड की बात करते हैं, तो हम खुद से जुड़ी कुछ जरूरी बातों या नंबर्स को पासवर्ड के रूप में सेव कर देते हैं। लेकिन जो तरीका अपनाते हैं, वह शायद गलत हो सकता है। एक सुरक्षित पासवर्ड वो होता है जिसे लिखते समय आप भी एकबार सोचने पर मजबूर हो जाएं। वैसे अगर आप दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहते हैं। तो पीसी टूल्स आपकी मदद कर सकता है। सिमेंटिक कॉरपोरेशन द्वारा बनाई गई www.pctools.com वेबसाइट पर जाकर आप अपना मनपसंद पासवर्ड चुन सकते हैं। अगर और ज्यादा सुरक्षित पासवर्ड चाहते हैं तो इसके लिए SSL ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं।

(2) Give it some thought :-
यूजर का नाम, बच्चों का नाम, या फिर मोबाइल नंबर, ये कुछ ऐसे पासवर्ड होते हैं। जिन्हें आसानी से क्रैक किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो एक सेंटेंस बनाकर उसे शॉर्ट करके पासवर्ड चुन सकते हैं। ध्यान रहे इसमें लेटर के साथ न्युमेरिक भी हो।

Ex- I first read Digit at 9, now I am 18.

यह एक पूरा सेंटेंस है जिसे आप शायद कभी नहीं भूल पाएंगे। लेकिन अगर इसे पासवर्ड बनाना हो तो दिमाग पर थोड़ा जोर देना होगा। नया पासवर्ड जो बनकर आएगा वह कुछ इस तरह होगा, 1frD@9nIm18 - I first read Digit at(@) 9, now I’m 18) यह तो एक उदाहरण है। आप चाहें तो इस तरह के सेंटेस बनाकर उन्हें शॉट करके सुरक्षित पासवर्ड चुन सकते हैं।

inextlive from Technology News Desk

 

Technology News inextlive from Technology News Desk