Jamshedpur@inext.co.in
CHAIIBASA : पंजाब राज्य के लुधियाना शहर के इंदिरा नगर स्थित बाल गृह में पश्चिम ङ्क्षसहभूम के 38 मासूमों के होने की सूचना है। यह सभी बच्चे व बच्चियां 14 साल से कम उम्र की हैं। इनमें से अधिकतर बच्चे गोइलकेरा व सोनुवा प्रखंड के हैं। लुधियाना की जिस बाल गृह में बच्चों को रखा गया है, उसे एक ईसाई एनजीओ पकियाम मर्सी क्रास संचालित करती है। यह बाल गृह लुधियाना के इंदिरानगर स्थित फूलनवाला में है। सूत्रों के अनुसार सभी बच्चों से लुधियाना की एक मिल में बाल श्रम कराया जा रहा था।

छापा मारकर कराया मुक्त
पंजाब पुलिस ने संबंधित मिल में छापा मारकर सभी बच्चों को मुक्त करा लिया है। फिलहाल सभी बच्चों को उक्त बाल गृह में रखा गया है। पंजाब पुलिस ने इस बारे में पश्चिम सिंहभूम प्रशासन को जानकारी दी है। सूचना के आधार पर एसपी क्रांति कुमार गडिदेशी के निर्देश पर सोमवार को एक टीम लुधियाना के लिए रवाना हो रही है। टीम में चाईबासा के आहतू थाना प्रभारी बनारसी राम, सुरेंद्र यादव एवं अन्य सदस्य शामिल हैं। आहतू थाना प्रभारी बनारासी राम ने बताया कि बच्चों को एक बाल गृह में रखे जाने की सूचना मिली है।


पश्चिम सिंहभूम बाल संरक्षण

आयोग का 2017 का आंकड़ा

महीना बालक बालिका
जनवरी  03      05
फरवरी  01       06
मार्च   04        07
अप्रैल  08       15
मई   10         07
जून 07        09
जुलाई 20      10
अगस्त 05     12
सितंबर 13     09
अक्टूबर 14    08
नवंबर 08     09
दिसंबर 07    08

* एक वर्ष में बालकों की संख्या - 100
* एक वर्ष में बालिकाओं की संख्या -105
* कुल बालक बालिका- 205

लुधियाना की एक मिल में पश्चिम सिहभूम के 38 बच्चों को ले जाया गया था। बच्चों को वहां से छुड़ाकर बालगृह में रखा गया है। पुलिस की टीम सोमवार को रवाना हो रही है।
प्रकाश सोय, डीएसपी मुख्यालय, चाईबासा

बारिश और भूस्खलन और से बिगड़े केरल के हालात, नेवी ने अब तक 55 लोगों को निकाला सुरक्षित

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़, 24 घंटे में 26 की मौत

 

Crime News inextlive from Crime News Desk