Meerut: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से आप प्रत्याशी रिटायर मेजर हिमांशु के समर्थन में शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने शहर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप देश में क्00 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सोतीगंज में जनसभा में उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की साजिश में भाजपा के साथ कांग्रेस और सपा भी मिले थे। रोड शो के लिए बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी को भी आना था लेकिन वे नहीं आ सके। संजय सिंह ने ही दोपहर लगभग क्ख् बजे परतापुर से रोड शो शुरू किया। जो कि मेट्रो प्लाजा से भूमिया पुल, हापुड़ अड्डा तथा बच्चापार्क होते हुए सोतीगंज तक पहुंचा। संजय ने दिल्ली में सातों सीट पर जीत का दावा किया।