पुलिस ने इस मामले में आरोपी समेत चार दर्ज किया केस

भुता : ग्राम बरूआ हुसैनपुर में पत्नी की विदा कराने पहुंचे युवक ने पत्नी और पत्नी के ताऊ पर चाकू से जानलेवा हमला किया। आरोप है कि पत्नी ने जाने से इनकार किया तो उसने ऐसा किया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

चल रहा है विवाद

थाना भुता के ग्राम बरूआ हुसैनपुर में आलमपुर जाफराबाद निवासी बबलू की ससुराल है। बताया गया कि उसका पत्नी पिंकी व ससुरालवालों से किसाी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते पिंकी दो माह पहले मायके आकर रहने लगी। सैटरडे रात बबलू कस्बा भुता में आई एक बरात में शामिल होने आया था। वहां से वह रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे ससुराल पहुंचा और पत्नी पिंकी से घर चलने के लिए कहा।

और कर दिया हमला

पिंकी ने बबलू के साथ जाने से मना कर दिया। आरोप है कि तभी उसने चाकू मार कर पत्‍‌नी को घायल कर दिया.चीख-पुकार सुन उसके ताऊ आ गए और उन्होंने पिंकी को बचाने की कोशिश की। तभी उसने चाकू से उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जग गए और बबलू को दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में बबलू, और उसके पिता रामपाल समेत चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है।