- मृतका के भाई ने बहनोई, उसकी मां और बहन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

- पुलिस ने घर से तीन अधजले शवों को किया बरामद

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्च॥न्क्च॥न्/क्कन्ञ्जहृन्: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवार में पति मनोज सोनी ने बेटा नहीं होने पर पत्नी पुष्पा देवी (35 वर्ष) समेत दो बेटियों ममता (8 वर्ष) निधि (5 वर्ष) को जलाकर मार डाला। बुधवार की रात पुलिस ने घर से अधजले तीन शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद आरोपित पति, सास और ननद फरार है। पुष्पा देवी के भाई उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राब‌र्ट्सगंज स्थित न्यू कॉलोनी वार्ड 13 निवासी संतोष सोनी ने अपने बहनोई मनोज सोनी, उसकी मां शकुंतला कुंवर और बहन शारदा देवी को नामजद करते हुए कुदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तांत्रिक के चक्कर में नहीं जाने देते थे मायके

पुलिस के समक्ष दिए बयान में उसने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले बहन पुष्पा की शादी मनोज सोनी के साथ हुई थी। उसे दो लड़कियां हुई, लेकिन लड़का नहीं होने से ससुराल वाले उसे हमेशा प्रताडि़त करते थे। शादी के बाद एक या दो बार ही मायके आई होगी। लड़के की चाहत में ससुराल वाले ओझा-गुनी के चक्कर में भी आ गए थे और उनके कहने पर पुष्पा को मायके भी नहीं जाने देते थे। आखिरकार बेटा नहीं होने पर पति, सास और ननद ने उसे और दो बेटियों को घर में ही जलाकर मार डाला। मायके वालों ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी हत्या कर दूसरी शादी करना चाहता था। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।